एकता कपूर ने बताया कैसे उन्होंने टीवी के आइकॉनिक किरदारों में जान डाली

Ekta Kapoor News: पिछले 3 दशकों में एकता ने अपनी कहानियों के जरिए हजारों किरदारों को जिया और महसूस किया है, हर प्लॉट ट्विस्ट में अपनी आत्मा उड़ेल दी है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे अंदर जितनी भी भावनाएं हैं, मैंने उन्हें अपने सभी किरदारों के जरिए जिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Ekta Kapoor News: एकता कपूर (Ekta Kapoor) लंबे समय से भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में एक शक्तिशाली निर्माता ब्रांड के रूप में जानी जाती हैं. तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में इस दमदार निर्माता ने कई किरदार रचे हैं. तेज-तर्रार नायिकाओं, गहरे स्वभाव वाले प्रेमियों से लेकर चालाक वैम्प्स तक. इन किरदारों ने न सिर्फ स्क्रीन पर राज किया बल्कि पारिवारिक मनोरंजन की परिभाषा भी बदल दी. तुलसी से लेकर प्रेरणा तक, एकता ने डेली सोप्स को एक सांस्कृतिक घटना बना दिया, जिसमें ड्रामा, इमोशन और मसाले का ऐसा तड़का लगाया कि करोड़ों दर्शक उससे जुड़ गए. वह कंटेंट की क्वीन हैं, जिन्होंने ऐसे आइकॉनिक किरदारों को जन्म दिया जो दशकों तक दिलों पर राज करते रहे और टीआरपी में टॉप पर रहे.

 हजारों किरदारों को जिया 

पिछले 3 दशकों में एकता ने अपनी कहानियों के जरिए हजारों किरदारों को जिया और महसूस किया है, हर प्लॉट ट्विस्ट में अपनी आत्मा उड़ेल दी है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे अंदर जितनी भी भावनाएं हैं, मैंने उन्हें अपने सभी किरदारों के जरिए जिया है. मैं सच में ऐसा मानती हूं. अगर आप ‘कहीं तो होगा' के सुजल को देखें, तो वह काफी हद तक मैं ही थी. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी में भी मेरा बहुत अंश था. ‘कहानी घर-घर की' की पार्वती वो थी, जो मैं बनना चाहती थी. ‘कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा में भी मैं थी और अनुराग वो था, जो मैं बनना चाहती थी. मुझे लगता है कि हर बार जब मैं कोई किरदार लिखती हूं, तो उसमें अपनी किसी ऐसी भावना को डाल देती हूं, जो अब तक बाहर नहीं आई होती. यह मेरे लिए एक तरह का कैथार्सिस है. हर किरदार मेरी जिंदगी के एक हिस्से से प्रेरित होता है. मेरे लिए कोई भी किरदार ऐसा नहीं है जो मेरी जिंदगी से न आया हो.

Advertisement

जिंदगी को उतार दिया

एकता ने इन किरदारों में अपनी जिंदगी को उतार दिया. पार्वती में उनका मजबूत इरादा दिखा, तो सुजल में उनका नरम पक्ष. यही वजह है कि ये किरदार लोगों को इतने असली लगे. उनका स्टोरीटेलिंग साम्राज्य 3 दशकों से ज्यादा तक फैला है, जो यह साबित करता है कि भावनाएं ही असली ताकत होती हैं. अपनी कहानियों के जरिए एकता दिखाती हैं कि असली ताकत हमेशा शोर या दिखावे में नहीं होती, बल्कि लगातार आगे बढ़ते रहने और मजबूत बने रहने में होती है.

यह भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो