क्या प्रियंका चोपड़ा ने कॉपी किया उर्वशी रौतेला का कान्स क्लच?

Urvashi Rautela Latest: यूनीक डिजाइन वाला वह क्लच, ड्रामेटिक होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी था, जिसने उर्वशी के रेड कार्पेट एंसेंबल को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लीमेंट किया. कुछ ही घंटों में उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Urvashi Rautela Latest: ग्लोबल मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने की बात हो तो उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) कभी भी सेफ खेलने में विश्वास नहीं रखतीं. प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपनी चर्चित मौजूदगी के दौरान अभिनेत्री ने सिर्फ अपने कॉउचर लुक से ही नहीं, बल्कि अपने बोल्ड और आकर्षक क्लच से भी सबका ध्यान खींच लिया था. एक ऐसा एक्सेसरी जो फैशन वॉचर्स के बीच तुरंत चर्चा का विषय बन गया.

रेड कार्पेट

यूनीक डिजाइन वाला वह क्लच, ड्रामेटिक होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी था, जिसने उर्वशी के रेड कार्पेट एंसेंबल को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लीमेंट किया. कुछ ही घंटों में उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जहां फैशन प्रेमी हर डिटेल पर चर्चा करते नजर आए. यह एक्सेसरी सिर्फ स्टाइलिंग का हिस्सा नहीं थी, यह उनके कान्स मोमेंट की हाइलाइट बन गई. जिसने उनके डेरिंग इंटरनेशनल रेड कार्पेट चॉइसेज़ की पहचान को और मजबूत किया. हालांकि अब इंटरनेट पर नई चर्चा तब शुरू हुई जब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में एक मिलते-जुलते स्टेटमेंट क्लच के साथ नजर आईं. उनकी इस अपीयरेंस के बाद सोशल मीडिया पर तुलना शुरू हो गई और फैंस के बीच बहस छिड़ गई कि इसे पहले किसने कैरी किया और किसने बेहतर तरीके से स्टाइल किया.

कान्स में पहले डेब्यू 

फैशन क्रिटिक्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस बात की ओर इशारा किया कि उर्वशी ने यह ड्रामेटिक एक्सेसरी कान्स में पहले डेब्यू की थी. जिससे उनका लुक ओरिजिनल मोमेंट बनकर सुर्खियां बटोर चुका था. भले ही फैशन इंडस्ट्री में स्टाइल ओवरलैप आम बात हो, लेकिन इस समानता ने उर्वशी की कान्स अपीयरेंस को एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोल्ड सिल्हूट और स्टैंडआउट एक्सेसरीज के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाने वाली उर्वशी अक्सर ट्रेंड सेट करती हैं. फॉलो नहीं करतीं, यह महज संयोग हो या प्रेरणा, एक बात तो साफ है. उनका कान्स क्लच मोमेंट इतना प्रभावशाली था कि हफ्तों बाद भी चर्चा में बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : Adah Sharma ने लखनऊ में छोड़ा ग्लैमर, स्ट्रीट फूड का लिया मजा