फिर नंबर वन बनीं दीपिका पादुकोण, 14वीं बार मिला ‘देश की नंबर 1 हीरोइन’ का ताज

Deepika Padukone Latest: सबसे खास बात कि 2025 में दीपिका की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. इसके बावजूद वह साल भर चर्चा में रहीं, बहसों का हिस्सा बनीं और एक तरह से कल्चर की दिशा तय करती नजर आईं. B

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Deepika Padukone Latest: 2026 की शुरुआत होते ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका स्टारडम सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों और दिमाग पर भी उनका राज कायम है. उन्हें लगातार 14वीं बार ‘देश की नंबर 1 हीरोइन' चुना गया है और यही आंकड़ा अपने आप में उनकी लोकप्रियता की कहानी कह देता है. इस पोल में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अब सिर्फ सितारे नहीं, बल्कि ऐसे मजबूत स्तंभ बन चुके हैं, जिन्हें मौजूदा दौर में हिलाना लगभग नामुमकिन लगता है. एक तरफ बिग बी हैं, जो दशकों से हर पीढ़ी की पसंद बने हुए हैं और दूसरी तरफ दीपिका, जिन्होंने कम वक्त में खुद को एक आइकन के तौर पर स्थापित कर लिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं, जो खुद एक ग्लोबल सुपरस्टार हैं. फिर भी दीपिका की नंबर वन पोजिशन बरकरार रही.

साल भर चर्चा में रहीं

सबसे खास बात कि 2025 में दीपिका की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. इसके बावजूद वह साल भर चर्चा में रहीं, बहसों का हिस्सा बनीं और एक तरह से कल्चर की दिशा तय करती नजर आईं. यही वजह है कि इस रिस्पॉन्स-बेस्ड पोल में उनकी रेटिंग 8.2 से छलांग लगाकर 10.7 तक पहुंच गई. यह आंकड़ा सिर्फ पॉपुलैरिटी नहीं, बल्कि उनके असर और प्रभाव को साफ तौर पर दिखाता है. इस बार की रैंकिंग में एक और दिलचस्प बदलाव देखने को मिला. साउथ इंडस्ट्री से निकलकर हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना रहीं रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी और नयनतारा की रैंकिंग में बढ़त दर्ज की गई. वहीं कंगना रनौत की सरप्राइज एंट्री ने भी सबका ध्यान खींचा. इससे साफ है कि दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है, लेकिन टॉप पर टिके रहना हर किसी के बस की बात नहीं और दीपिका यह काम बखूबी कर रही हैं.

दो बड़े प्रोजेक्ट्स

आने वाले समय की बात करें तो दीपिका के खाते में दो बेहद बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका ऐलान पिछले साल हुआ था. एक तरफ शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग, और दूसरी ओर अल्लू अर्जुन के साथ एटली की अगली मेगा फिल्म. ये दोनों ही प्रोजेक्ट्स अभी से देश की सबसे बड़ी फिल्मों में गिने जा रहे हैं. कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका पादुकोण आज सिर्फ एक सफल अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो हर दौर में प्रासंगिक बना रहता है. 

यह भी पढ़ें : Sajid Khan Exclusive: वाजिद को याद कर भावुक हुए साजिद, कहा- 'जब कोई जोड़ी टूटती है..'

Advertisement