क्या सलमान खान संग माइश्री मूवी मेकर्स की फिल्म में नजर आ सकती हैं करीना कपूर खान ?

Kareena Kapoor Film: रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर खान फिल्ममेकर जोड़ी राज & डीके के साथ इस फिल्म के लिए एडवांस स्टेज की बातचीत में हैं और लीडिंग लेडी का रोल निभा सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Kareena Kapoor Film: सलमान खान (Salman Khan) और राज & डीके एक सुपरहीरो फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं, जिसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेगा. इस प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद से ही यह हाल के समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे एक्साइटिंग कोलैबोरेशन्स में से एक बन गया है. अब ताजा अपडेट के मुताबिक, फिल्म की फीमेल लीड के लिए करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नाम पर सोचा जा रहा है. अगर करीना इस फिल्म से जुड़ती हैं, तो यह सलमान खान के साथ उनकी पांचवीं फिल्म होगी.

एडवांस स्टेज की बातचीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर खान फिल्ममेकर जोड़ी राज & डीके के साथ इस फिल्म के लिए एडवांस स्टेज की बातचीत में हैं और लीडिंग लेडी का रोल निभा सकती हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म औपचारिक रूप से साइन नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने रोल को लेकर काफी उत्साह दिखाया है और अपनी दिलचस्पी भी जाहिर की है. माना जा रहा है कि सलमान खान ने खुद उनसे संपर्क किया, जिससे बातचीत और तेज हो गई. दिलचस्प बात यह है कि अगर यह कोलैबोरेशन फाइनल होता है, तो सलमान खान और करीना कपूर खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों बजरंगी भाईजान, क्योंकि..., मैं और मिसेज खन्ना और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. अगर यह लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी फिर साथ आती है, तो लंबे समय बाद दोनों को स्क्रीन शेयर करते देखना काफी रोमांचक होगा.

Advertisement

जबरदस्त कलेक्शन किया

माइथ्री मूवी मेकर्स की पिछली रिलीज 'पुष्पा 2' ने न केवल देश भर में जबरदस्त कलेक्शन किया, बल्कि दर्शकों ने इसे बेहद पसंद भी किया. फिल्म के पहले हिस्से से कहीं ज्यादा इसके दूसरे पार्ट को प्यार मिला. अब इसी सुपरहिट टीम के एक नई सुपरहीरो फिल्म लाने की चर्चा ने सबका ध्यान खींच लिया है. बड़े फिल्म मेकर और शानदार स्टारकास्ट के इस मेल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह वाकई बढ़ने वाला है. अगर इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर की जोड़ी देखने को मिलती है, तो यह दर्शकों के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं होगी. साथ ही राज & डीके की सुपरहिट जोड़ी इसमें चारचंद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली यह तो तय है.

ये भी पढ़ें: 'राणाबाली' के गाने 'ओ मेरे साजन' ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर बनी 100K+ रील्स