Nepo Kids: बॉलीवुड में नेपो किड्स को लेकर अक्सर चर्चा होती है. मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए दर्जनों नेपो किड्स आए और चले गए. कोई वन फिल्म वंडर बनकर रह गया, तो कोई पहली फिल्म से फ्लॉप होकर गायब हो गया, लेकिन साल 2025-26 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले 5 नेपो किड्स ने सफलता की ऐसी इबारत गढ़ी है कि यह मुद्दा ही भटक गया है. आज हम ऐसे ही 5 नेपो किड्स की चर्चा अपनी स्टोरी में करेंगे.
अहान पांडे (Ahaan Panday)
साल 2025 के सुपर-डुपर रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू करने वाले अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे से कौन अपरिचित होगा. अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म से ही सिक्सर लगाकर बता दिया कि उनका बॉलीवुड डेब्यू में परिवार का नहीं, बल्कि उनके अभिनय कला का योगदान है. अहान पांडे की पर्सनालिटी, डॉयलाग डिलिवरी और एक्सप्रेशन ने खासकर युवाओं को उनका दीवाना बनाया है. महज 45 करोड़ की लागत से निर्मित निर्देशक मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म सैयारा ने अपनी लागत से 10 गुने से अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड बना चुकी है.
Screengrab from Instagram
जहान कपूर (Jahaan Kapoor)
ओटीटी वेब सीरीज ब्लैक वारंट' से डेब्यू करने वाले कपूर खानदान के चिराग जहान कपूर ने अपने अभिनय से सबको चौंकाया है. लाइम लाइट से बिल्कुल दूर रहने वाले जहान कपूर अभिनेता शशि कूपर के पोते हैं. जहान ने ब्लैक वारंट में निभाए अपने किरदार से दर्शकों को मोहित कर लिया. जहान कपूर के अभिनय से सजी फिल्म ब्लैक वारंट दर्शकों को खूब पंसद आई. फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभाने वाले जहान कपूर के अभिनय में संजीदगी और चेहरे के भावों ने दर्शकों को एक बार भी आभास नहीं देने किया कि वो उनकी डेब्यू फिल्म हैं.
Screengrab from Instagram
आर्यन खान (Aryan Khan)
अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अभिनय से नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे बैठकर डायरेक्शन में हाथ आजमाया और अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म से झंडा गाड़ दिया. नेट फिलिक्स पर रेड चिलीज बैनर के तहत रिलीज हुई फिल्म 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसे बोल्ड सब्जेक्ट पर अपने सधे हुए डायरेक्शन से आर्यन ने सबको चौंका दिया. फिल्म के कुछ विवादित सीन को छोड़ दिया जाए, तो फिल्म बैड्स ऑफ बॉलीवुड में आर्यन खान से साबित किया कि वो नेपो किड्स नहीं वंडर किड्स है, जो अपनी मेहनत से बॉलीवुड में धाक जमाने का माद्दा रखते हैं.
Screengrab from Instagram
बाबिल खान (Babil Khan)
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान किसी परिचय के मोहताज नहीं है. फिल्म 'काला' से अभिनय जगत में कदम रखा और डेब्यू फिल्म काला से बेस्ट डेब्यू कलाकार का अवॉर्ड जीत गए. साल 2023 में बाबिल खान भोपाल गैस त्रासदी पर बेस्ड वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में दिखे. फिल्म द रेलवे मैन में बाबिल खान का अभिनय इतना उम्दा था कि हर किसी को इरफान की याद आ गई. बाबिल की अभिनय की बारीकी उन्हें पिता इरफान खान की तरह बारीक है, लेकिन उनका अलहदा अंदाज उन्हें नेपो किड्स के दायरे से अलग रखता है.
Screengrab from Instagram
अगस्य नंदा (Agastya Nanda)
नेपो किड्स अगत्स्य नंदा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती हैं. साल 2023 में फिल्म 'आर्चीज' से फिल्मी पर्दे पर नजर आए अगत्स्य नंदा जब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे, तभी अपनी अलग छाप छोडने में कामयाब हुए थे. साल 2026 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'इक्कीस' से अगस्या ने साबित कर दिया कि उनके अंदर कला है, जिसका मुजाहरा उन्होंने इक्कीस में बखूबी किया. फिल्म इक्कीस में अगत्स्य के अभिनय ने हर किसी को प्रभावित किया. इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उनके स्क्रीन प्रजेंस ने सबको प्रभावित कर दिया है.
Screengrab from Instagram