'बिहारी होना मजाक नहीं', क्रांति प्रकाश झा का भावुक बयान

Kranti Prakash Jha Latest: कभी बिहारी कहकर मजाक बनाया जाता है, कभी गालियां दी जाती हैं और काश यह यहीं तक खत्म होता. अब तो लोग पूछकर गोली मार देते हैं कि क्या तुम बिहार से हो? कुछ ही दिन पहले, एक 21 साल का मासूम लड़का सिर्फ 21 साल का जिसका कोई गलत इतिहास नहीं था, कोई गलती नहीं थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Kranti Prakash Jha Latest: नमस्कार, मेरा नाम क्रांति प्रकाश झा (Kranti Prakash Jha) है और यह संदेश हर एक भारतीय के लिए है. मैं भी अपने कॉलेज के दिनों से इस तरह की सोच और छवि को देखता और महसूस करता आया हूं. आमतौर पर सही और गलत के मायने हर किसी के लिए अलग होते हैं, लेकिन कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो कभी सही नहीं हो सकतीं. हमारे समाज में हर किसी का अपना सही और गलत होता है, लेकिन इसी समाज ने एक पूरे राज्य और एक पूरी समुदाय को इतना गलत बना दिया है कि वे अब इंसान नहीं, सिर्फ एक पहचान बनकर रह गए हैं. यह बहुत दुखद है, कोई ऐसा कैसे कर सकता है?

गालियां दी जाती

कभी बिहारी कहकर मजाक बनाया जाता है, कभी गालियां दी जाती हैं और काश यह यहीं तक खत्म होता. अब तो लोग पूछकर गोली मार देते हैं कि क्या तुम बिहार से हो? कुछ ही दिन पहले, एक 21 साल का मासूम लड़का सिर्फ 21 साल का जिसका कोई गलत इतिहास नहीं था, कोई गलती नहीं थी. वह अपने घर से दूर काम करने आया था, मेहनत कर रहा था, अपनी रोजी-रोटी कमा रहा था. अचानक किसी ने उससे पूछा कि क्या तुम बिहार से हो? उसने कहा कि हां.  सामने वाले को गुस्सा आया, उसने गोली चला दी और सब खत्म।बिहारी होना कोई मजाक नहीं है, यह एक मेहनत है, एक संघर्ष है. यही लोग हैं जो अपने खेत छोड़कर आपके खेतों में काम करते हैं. यही लोग आपके शहर बनाते हैं और आपकी जिंदगी आसान बनाते हैं. कश्मीर से कन्याकुमारी तक, उनकी मेहनत हर जगह बहती है.

Advertisement

मुश्किल को अपने पक्ष में

बिहारी होना साहस है, क्योंकि हर बिहारी में यह क्षमता होती है कि वह हर मुश्किल को अपने पक्ष में बदल सके. ठीक है, तारीफ मत करो, लेकिन इतनी नफरत मत करो कि तुम्हारा गुस्सा किसी की जान ले ले. नहीं, यह एक गोली सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं लगी है. इस एक गोली ने हर उस इंसान के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है, जो इस देश में रहकर मेहनत से कुछ करना चाहता है. हमें खुद से पूछना होगा कि हम कैसा समाज बनाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: राजीव खंडेलवाल ने ‘तुम हो ना' पर एक कप चाय के जरिए अपनी मां को दी श्रद्धांजलि