Dia Mirza On Assi : फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में खास पहचान बनाकर रखते हैं. उनकी फिल्में समाज को आईना दिखाती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं. इसका ताजा-ताजा उदाहरण उनकी हालिया रिलीज फिल्म अस्सी (Assi) है, जिसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म रिलीज के बाद ही दर्शकों के दिलों में उतर गई है और कहीं ना कहीं लोगों को खास मैसेज भी दे रही है. फिल्म अपने साथ यह सवाल उठाती है कि उस रात को घर क्यों नहीं लौटी. फिल्म समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाती है.
सच्चाई को पर्दे पर उतारा
अनुभव सिन्हा ने सच्चाई को पर्दे पर उतारा है, जिन्हें बहुत कम लोग बताते हैं. हर कोई फिल्म की कहानी और एक्टर्स की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. फिल्मी जगत के कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. इस कड़ी में एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ की है और इंस्टा स्टोरी पर फिल्म के एक सीन को शेयर करते हुए लिखा है कि धन्यवाद अनुभव सिन्हा, आप वहां जाते हैं, जहां जाने की हिम्मत बहुत कम लोग करते हैं. आप वो बातें कहते हैं जिन्हे कहने की हिम्मत बहुत कम लोग कर पाते हैं. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आप अपने दिल की आवाज सुनते हैं.
तापसी पन्नू की एक्टिंग
फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर तापसी पन्नू नजर आई हैं, जिन्होंने वकील का किरदार निभाया है. एक्ट्रेस के अलावा फिल्म में रेवती, कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर्स शामिल हैं. जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया था तब से फिल्म चर्चा में बनी हुई थी. अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर कई तरीके की बातें भी हो रही हैं.
यह भी पढ़ें : श्रुति हासन ने ‘पवाझा मल्लि' में दिखाई दमदार आवाज, ताजगी भरा महसूस होता