Ashish Vidyarthi With NDTV: बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) वो नाम है, जिसने नेगेटिव किरदार करके हर दर्शक के दिल में एक खास जगह बनाई है. आशीष बॉलीवुड की तमाम बड़ी फिल्मों में नेगेटिव किरदार करते नजर आए. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सारे बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की है. आशीष विद्यार्थी काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी पल-पल की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करते हैं. इन दिनों आशीष अपने लाइव शो कहानीबाज (Kahanibaaz) को लेकर सुर्खियों में हैं. 29 अप्रैल यानी कल उनका लाइव शो भोपाल में होने जा रहा है. इस मौके पर आशीष विद्यार्थी ने NDTV से बात की और अपनी राय रखी.
'जिंदगी की कहानी है'
आशीष ने अपने लाइव शो कहानीबाज को लेकर कहा कि यह लोगों की जिंदगी की कहानी है. जहां लोग इसको सुनने के लिए आते हैं. क्योंकि हम सब की जिंदगी में ज्यादातर चीजें आम हैं. हम उम्मीद रखते हैं, उस पर काम करते हैं और हमारी उम्मीद भी टूटती है और हम दुखी हो जाते हैं. यह एक ऐसा शो है, जहां बचपन से लेकर आज तक मैंने 350 से ज्यादा फिल्में की, थिएटर भी किया है. अलग-अलग जगहों पर घूमा हूं, अलग-अलग जगहों पर खाना खाया है जो आप सोशल मीडिया पर देखते हैं. यह मेरा शौक पहले से था. मैं लोगों से मिलता था, मैं सोशल मीडिया पर ब्लॉग बनाता हूं.
'एक जीत की कहानी है'
यह जीत और हार की कहानी है. लोग हार रहे हैं, अपनी जिंदगी से जुड़े रहे हैं. इस शो में यह खास बात है. जिंदगी में सीख किताबों में नहीं होती, आप अपने जीवन से जो एक्सपीरियंस लेते हैं वही असली सीख होती है. इस शो में आपको मेरे माता-पिता के किस्से भी नजर आएंगे. इस शो को देखकर लोग हंस रहे हैं. मैं देख रहा हूं लोग इस शो के लिए खींचते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों की आंखों से आंसू भी आ रहे हैं. मैं इस कहानी के जरिए लोगों को बता रहा हूं कि यह जो नौ रस हैं, वो हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' के 9 साल, क्या प्रभास का जादू आज भी दुनिया भर में है बरकरार ?