बनिजय एशिया–अमेजन एमएक्स प्लेयर ने ‘राइज एंड फॉल’ और ‘कैंपस बीट्स’ के नए सीजन की घोषणा की

Rise & Fall 2: ‘राइज एंड फॉल’ का पहला सीजन पिछले साल के सबसे अलग और चर्चित रियलिटी शो में से एक था. इस शो में 16 सेलिब्रिटीज को दो हिस्सों में बांटा गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Rise & Fall 2: पॉपुलर अनस्क्रिप्टेड शो ‘राइज एंड फॉल 2' (Rise & Fall 2) के साथ लौट रहा है, वहीं फैंस का पसंदीदा ड्रामा कैंपस बीट्स 6 (Campus Beats 6) के साथ वापसी कर रहा है. इंडस्ट्री की जानी-मानी एंटरटेनमेंट कंपनी बनिजय एशिया ने आज घोषणा की कि उनके दो लोकप्रिय शो राइज एंड फॉल' सीजन 2 और ‘कैंपस बीट्स' सीजन 6 अमेजन एमएक्स प्लेयर पर वापस आ रहे हैें.

चर्चित रियलिटी शो 

‘राइज एंड फॉल' का पहला सीजन पिछले साल के सबसे अलग और चर्चित रियलिटी शो में से एक था. इस शो में 16 सेलिब्रिटीज को दो हिस्सों में बांटा गया था. रूलर्स जो एक लग्जरी पेंटहाउस में रहते हैं, और वर्कर्स, जिन्हें बेसमेंट में रहना पड़ता है. टास्क और दर्शकों के वोट के जरिए पावर लगातार बदलती रहती है. यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर का अब तक का सबसे बड़ा शो बना, जिसे 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. साथ ही इसने सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा बटोरी 10 बिलियन से ज्यादा व्यूज और लगभग 11 मिलियन वोट्स मिले. दूसरी तरफ, ‘कैंपस बीट्स' एक मॉडर्न डांस अकादमी पर आधारित टीन ड्रामा है, जिसने एक मजबूत फैनबेस बना लिया है. इसमें शंतनु महेश्वरी और श्रुति सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी नेत्रा की है, जो एक जेन ज़ी लड़की है और डांस के अपने छिपे टैलेंट को खोजती है. इस सफर में वह दोस्ती, प्यार, आजादी और न्याय का असली मतलब समझती है. इस सीरीज को पालकी मल्होत्रा ने लिखा और बनाया है, जबकि निर्देशन अनिरुद्ध राजदेरकर ने किया है.

Advertisement

अलग-अलग जॉनर

बनिजय एशिया के दीपक धर ने कहा कि वे ऐसे कंटेंट पर विश्वास करते हैं जो अलग-अलग जॉनर में लोगों के बीच चर्चा पैदा करे. उन्होंने अमेजन एमएक्स प्लेयर को भारत में प्रीमियम एंटरटेनमेंट को आगे बढ़ाने वाला एक बेहतरीन पार्टनर बताया और कहा कि दोनों मिलकर आगे भी दर्शकों के लिए मजबूत और पसंदीदा कंटेंट लाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें : क्या आदित्य रावल को ‘सुबेदार' में निगेटिव रोल के लिए मिली सराहना ?

Topics mentioned in this article