World Environment Day : अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया ‘हरियाली का उत्सव’,पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

World Environment Day 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 (World Environment Day) को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी क्रम में अदाणी फाउंडेशन ने  रायखेड़ा परिसर में ‘हरियाली का उत्सव’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. उस बीच पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

World Environment Day 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर में भी कई पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस खास मौके पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल), रायखेड़ा परिसर में ‘हरियाली का उत्सव' नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में रायखेड़ा और आसपास के ग्रामों से आए 227 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और भूमि सुरक्षा जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की. विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

Advertisement

'बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एक स्थायी भविष्य की नींव है'

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने अपने संदेश में कहा, “बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एक स्थायी भविष्य की नींव है. मुझे गर्व है कि अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से बच्चे आज प्रकृति के संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. यही हमारी ‘ग्राम से वैश्विक' सोच की सच्ची मिसाल है.”

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य ने सांस्कृतिक समरसता को जीवंत किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. सभी बच्चों ने वृक्षारोपण करने और प्लास्टिक के कम उपयोग का संकल्प लिया.

यह आयोजन केवल जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य भावी पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना भी रहा. अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और ढांचागत विकास जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर कार्य कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Top Naxalite Leaders: भारत के 14 मोस्ट वांटेड नक्सली, इनके सिर पर 8 करोड़ से ज्यादा का इनाम, जानें कौन से नंबर पर है हिड़मा?

Advertisement

ये भी पढ़ें-  Bijapur Encounter: फिर नक्सलियों का टॉप लीडर हुआ ढेर, एक करोड़ का इनामी नरसिम्हा चालम तीन राज्यों में था वॉन्टेड