Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Choudhary) ने वर्ष 2026-27 का मंगलवार को बजट पेश किया है. उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए भी बड़ी घोषणाएं की हैं. वहीं, राज्य में रानी दुर्गावती योजना (Rani Durgawati Yojana) का एलान करते हुए युवतियों के 18 साल के पूरे उन्हें डेढ़ लाख (1,50,000) रुपये की राशि दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने राज्य को एजुकेशन हब बनाने पर भी जोर दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़-2047 हमारा लक्ष्य है.
बजट में कहा गया है कि अबूझमाड़ में दो आधुनिक एजुकेशन सिटी (Education City) बनाई जाएंगी, जिससे बस्तर के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और अवसर मिल सकें. एजुकेशन सिटी के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की है. प्रदेश में स्टूडेंट्स के लिए छात्रावासों (Hostel) का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण, पहला होम्योपैथिक कॉलेज भी बनेगा
वित्त मंत्री (Finance Minister OP Choudhary ) ने राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाने का एलान किया है. उन्होंने विधानसभा में बताया कि राज्य को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने के लिए चिरमिरी, कुनकरी (जशपुर) और दंतेवाड़ा जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे. इसके अलावा रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज (Homeopathic College in Raipur) खोला जाएगा.
5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है.
ये भी किए ऐलान
बजट के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका और रोजगार के लिए विशेष प्रावधान किया है. 25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान किया.
आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों की अधोसंरचना उन्नयन के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान किया. CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) उड़ान, शिखर, मंजिल ₹33 करोड़ का प्रावधान.
वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 का 1,72,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. पिछली बार (2025-26) 162970 करोड़ रुपये का बजट पेश किया.