Bijapur Naxalites surrender: भीमा माड़वी समेत 10 नक्सलियों ने डाले हथियार, पांच पर था 6 लाख रुपये का इनाम

Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से पांच पर 6 लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में भीमा माड़वी, हुंगा माड़वी, और अर्जुन मदकम शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि यह आत्मसमर्पण एक बड़ी सफलता है और इससे नक्सली आंदोलन को कमजोर करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर: 10 नक्सलियों ने डाले हथियार
Meta AI

Bijapur Naxalites surrender: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से पांच पर 6 लाख रुपये का इनाम था. 

पुलिस ने बताया कि इनमें से अर्जुन मदकम उर्फ अर्जुन गेने (20) प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आंध्र-ओडिशा सीमा (एओबी) डिवीजन के नियमगिरि क्षेत्र समिति का सदस्य था और उसके सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम था. 

Advertisement

हदमा ताती उर्फ मोरली (38) पालागुडा रिवोल्यूशनरी पार्टी कमेटी (आरपीसी) जनताना सरकार का उपाध्यक्ष था और माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली का प्रमुख था. 

इन नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

हुंगा माड़वी उर्फ पेड्डा (42) दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का प्रमुख था, जबकि भीमा माड़वी उर्फ नंदू भीमा (34) और नंदा माड़कम उर्फ कयार नंदा (45) एर्रापल्ली और पलागुड़ा आरपीसी के जनता सरकार अध्यक्ष थे. अधिकारी ने कहा, "ताती, माड़वी, भीमा और नंदा पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. दुला माड़वी उर्फ बोड्डा पलागुड़ा आरपीसी जनता सरकार का सदस्य था और कृषि शाखा का प्रमुख था. अन्य चार निचले स्तर के कैडर थे." 

2025 में बीजापुर जिले में 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

पुलिस के अनुसार, 2025 में बीजापुर जिले में 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि 46 को गिरफ्तार किया गया और 17 को मार गिराया गया. 
 

इसे भी पढे़ं- नक्सल संगठन को बड़ा झटका, DVCM मेंबर ममता समेत 32 लाख के 7 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Advertisement