शराबी बेटे ने मां की सिलबट्टे से हत्या; मदर्स डे पर शर्मनाक वारदात के बाद सूरजपुर में सनसनी

Surajpur Murder Case: सूरजपुर में मदर्स डे पर बेटे ने शराब के नशे में मां की हत्या कर दी. मामूली विवाद में सिलबट्टे से हमला, आरोपी गिरफ्तार. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मदर्स डे पर शर्मनाक वारदात: शराबी बेटे ने मां की सिलबट्टे से हत्या, सूरजपुर में सनसनी

Surajpur Murder Case: मदर्स डे जैसे इमोशनल दिन पर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजाधरपुर में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी ही विधवा मां की बेरहमी से हत्या कर दी. मामूली विवाद के बाद गुस्से में आए बेटे ने मां के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

घटना चेरवापारा की है, जहां 45 वर्षीय फलेन बाई अपने घर में मौजूद थीं. उनका बड़ा बेटा दिगंबर लंबे समय से शराब का आदी बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, दिगंबर ने घर में रखा लोहे का सरिया बेचकर शराब पी थी. नशे की हालत में घर लौटने पर मां ने उसे पैसे और सरिया बेचने को लेकर फटकार लगाई. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई.

Advertisement

गुस्से में उठाया सिलबट्टा, मां पर किया हमला

विवाद के दौरान दिगंबर आपा खो बैठा और घर में रखा मसाला पीसने वाला सिलबट्टा उठा लिया. उसने अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया. प्रहार इतना घातक था कि फलेन बाई मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं.

घर में मौजूद थी सिर्फ छोटी बच्ची

घटना के वक्त घर में परिवार की एक छोटी बच्ची मौजूद थी, जो इस दृश्य से सहम गई. परिवार का छोटा बेटा उस समय काम पर गया हुआ था. कुछ देर बाद जब वह घर लौटा तो मां को गंभीर हालत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई उम्मीद

छोटे बेटे ने बिना देर किए निजी वाहन से मां को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर सिर की चोटों के कारण महिला की जान नहीं बच सकी और रविवार को ही उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक दिगंबर को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के बाद उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

शराब की लत और मानसिक स्थिति की जांच

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का आदी होने के साथ‑साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जा रहा है. मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मदर्स डे पर हुई इस वारदात ने समाज को झकझोर दिया है और नशे की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है.

यह भी पढ़ें : IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी; रायपुर में परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा छात्रों के लैपटॉप गायब, CCTV में ये दिखा

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'यह प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अधिकारों पर डकैती'; NEET UG 2026 रद्द होने के बाद कमलनाथ का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें : UPSC IFS 2025: नौकरी छाेड़ भिलाई की सुष्मिता सिंह ने हासिल की AIR‑32, छठे प्रयास में बनीं वन सेवा अधिकारी

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस: सोनम को 'बेल' या 'जेल'; आज मेघालय हाईकोर्ट में राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अहम सुनवाई