छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: साय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें, सुस्त मंत्रियों पर गिर सकती है गाज!

छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई। BJP संगठन की बैठकों में मंत्रियों के परफॉर्मेंस की समीक्षा और विधायकों से फीडबैक की खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विष्णुदेव साय सरकार में फेरबदल की अटकलें तेज.
NDTV

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं. बीजेपी संगठन की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज और परफॉर्मेंस को लेकर समीक्षा की खबरों के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है. सूत्रों के मुताबिक, संगठन स्तर पर विधायकों से मंत्रियों के कामकाज को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है. हालांकि, बीजेपी इसे पार्टी की नियमित बैठक और समीक्षा बता रही है. वहीं, कांग्रेस ने दावा किया है कि सिर्फ मंत्रियों का नहीं, बल्कि सरकार का पूरा चेहरा बदलने की जरूरत है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के करीब पौने तीन साल पूरे हो चुके हैं और अब पार्टी चुनावी मोड़ में जाने की तैयारी में जुटी है. इसी के साथ सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है. बीजेपी कार्यालय में लगातार दो दिन हुई संगठन की बैठकों में पार्टी के कामकाज और सरकार की योजनाओं की समीक्षा हुई. सूत्रों के अनुसार, बैठकों में मंत्रियों के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई और विधायकों से फीडबैक लिया गया है.

Advertisement

नॉन परफॉर्मर मंत्री पर गिरेगी गाज!

सियासी गलियारों में चर्चा है कि सरकार के कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन को लेकर संगठन संतुष्ट नहीं है. ऐसे में नॉन-परफॉर्मिंग मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देने की कवायद हो सकती है.
कुछ विधायक दबी जुबान ये भी कह रहे हैं कि आने वाले एक महीने के भीतर मंत्रिमंडल में बदलाव संभव है. हालांकि, बीजेपी इसे रूटीन बैठक बता रही है.

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि सिर्फ राज्य ही नहीं, केंद्र में भी मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं हैं. उन्होंने बीजेपी सरकार के मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में एक और पेपर लीक की आशंका! IGKV के जेनेटिक्स पेपर पर सवाल, परीक्षा से 6 घंटे पहले हुआ वायरल