SDM Karun Dahriya Arrested: हत्या के आरोप में कुसमी एसडीम करुण डहरिया सहित चार आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

SDM Karun Dahriya Arrested: कुसमी एसडीएम की टीम ने आदिवासियों के साथ पूछताछ के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SDM Karun Dahriya Arrested

SDM Karun Dahriya Arrested: बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर में ग्रामीण की हत्या के मामले में कुसमी एसडीएम करुण डहरिया को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने ग्रामीण की हत्या और मारपीट के मामले में एसडीएम समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया. इसके बाद एसडीएम समेत चार को गिरफ्तार किया है. एसडीएम करुण डहरिया पर तीन ग्रामीणों से मारपीट का आरोप लगा है, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई.

ग्रामीण की मौत से तनाव

दरअसल, इस मामले को लेकर कुसमी में आज यानी सोमवार को जमकर बवाल मचा. घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर  प्रदर्शन और चक्का जाम किया. इस दौरान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. हालांकि पुलिस की टीम मृतक के डेड बॉडी का पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी और दोपहर 3:30 बजे के बाद जब शॉर्ट पीएम रिपोर्ट सामने आया तो पुलिस की टीम ने एफआईआर दर्ज करना शुरू किया. लगभग डेढ़ घंटे तक अधिकारियों की टीम में इस मामले में बयान और दस्तावेज के आधार पर एसडीएम करुण डहरिया और उसके सहयोगी विक्की सिंह, मंजीत यादव और सुदीप यादव के खिलाफ नामजद हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है.

एसडीएम करुण डहरिया को किया गिरफ्तार 

देर शाम को पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में प्रेस नोट जारी करते हुए यह बताया है कि एसडीएम मामले में मुख्य आरोपी हैं और सभी आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को लेकर बयान दिया. एमसीबी जिले के चिरमिरी में कार्यक्रम के दौरान CM विष्णु देव साय ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

Advertisement

3 ग्रामीणों के साथ मारपीट

बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने जानकारी देते हुए कहा कि कुसमी एसडीएम करुण डहरिया और उनके तीन अन्य सहयोगी के साथ मिलकर अवैध बॉक्साइट खनन का आरोप लगाते हुए 3 ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई थी. इसके बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसी क्रम में एसडीम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि बलरामपुर जिले के हंसपुर में अवैध बॉक्साइट खनन की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुसमी एसडीम पहुंचे थे. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के साथ विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ रॉड और डंडों से मारपीट की. इस मारपीट तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. 

Advertisement