दंतेवाड़ा आ रहे सचिन तेंदुलकर के दौरे में बड़ा बदलाव, छिंदनार गांव में अब सीएम साय भी नहीं होंगे साथ

Sachin Tendulkar Dantewada Visit: सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है. लो स्टेडियम ओपनिंग-ऑडिटोरियम कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. तेंदुलकर सिर्फ छिंदनार पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न Sachin Tendulkar आज दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार गांव पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके दौरे में अंतिम समय में बड़ा बदलाव सामने आया है. पहले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी उनके साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है. इस बदलाव की पुष्टि दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश धुर्व ने की है.

सचिन तेंदुलकर नए खेल मैदान का करेंगे लोकार्पण

पहली बार दंतेवाड़ा पहुंच रहे सचिन तेंदुलकर का यह दौरा जिले के लिए खास माना जा रहा है. वे Indravati River के तट पर बसे छिंदनार गांव में बने नए खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे और स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.

Advertisement

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेंदुलकर को गीदम के पास पनेड़ा स्टेडियम का उद्घाटन और जावंगा ऑडिटोरियम में बच्चों से संवाद भी करना था. हालांकि अब समय की कमी के चलते इन कार्यक्रमों के रद्द होने की संभावना जताई जा रही है. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, उनका फोकस अब केवल छिंदनार कार्यक्रम पर रहेगा.

खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

यात्रा को लेकर जानकारी यह भी सामने आई है कि सचिन तेंदुलकर Jagdalpur एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से छिंदनार गांव के लिए रवाना होंगे. यहां तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी चैम्पियन संस्था द्वारा तैयार किए गए खेल मैदान का उद्घाटन किया जाएगा. प्रशासन ने इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. स्थानीय बच्चों और खेल प्रेमियों में सचिन को करीब से देखने और उनसे मिलने को लेकर जबरदस्त उत्साह है. यह दौरा दंतेवाड़ा की खेल प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Massive Fire In Dhar: पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दर्जनों दमकल की गाड़ियां, घंटों बाद भी नहीं बुझी आग, करोड़ों का नुकसान!