बिलासपुर में खूनी संघर्ष: रतनपुर में अवैध संबंध के शक में हत्या; 7 घायल, आरोपी गिरफ्तार

Illicit Relationship Murder: रतनपुर में अवैध संबंध के शक में दो पक्षों में हिंसा, बुजुर्ग महिला की हत्या, 7 घायल. पुलिस बल तैनात, तीन आरोपी हिरासत में. जानिए क्यों हुई वारदात.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रतनपुर में अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष की घटना

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक ने हिंसक रूप ले लिया. पेंडरवा गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है. पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक मोड़

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेंडरवा गांव में शेख सलीम का एक महिला से कथित अवैध संबंध होने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार को यही पुरानी रंजिश अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई. आरोप है कि नरेश श्रीवास और उसके दो बेटों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया. हमले में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

Advertisement

Bilaspur Crime News: रतनपुर में खूनी संघर्ष

बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या

इस हिंसक हमले में मुराद बी (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार महिला पर अत्यंत नृशंस तरीके से हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल है.

हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल

घटना में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन शामिल हैं. सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. अस्पताल परिसर में भीड़ और तनाव की स्थिति बनी रही.

Bilaspur Crime News: घटना स्थल पर पुलिस की टीम

एसएसपी मौके पर, पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में लगातार पुलिस गश्त जारी है.

तीनों आरोपी खुद थाने पहुंचे

वारदात के बाद मुख्य आरोपी नरेश श्रीवास और उसके दोनों बेटे स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर कर चुके हैं. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है.

Advertisement

Bilaspur Crime News: पुलिस बल तैनात

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अवैध संबंध को लेकर चल रहे विवाद की शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई. यदि शुरुआती स्तर पर कदम उठाया जाता, तो यह खौफनाक वारदात टल सकती थी. पुलिस अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का दावा कर रही है.

जांच जारी

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आरोपी पक्ष की भूमिका के साथ-साथ पुरानी शिकायतों और विवादों की भी पड़ताल की जा रही है. मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : कानपुर के बाद अब रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी; सर्राफा व्यापारी से 56 लाख ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026: MP में आज खुलेगी लॉटरी; प्राइवेट स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर फ्री एडमिशन, यूट्यूब Live

यह भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2026: आज हनुमान जन्मोत्सव; सभी संकट कटेंगे, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व प्रसिद्ध मंदिर

यह भी पढ़ें : सागर दीवार हादसा; 9 बच्चों की मौत मामले में बड़ा फैसला, कथा आयोजक सहित 3 आरोपियों को 5-5 साल की सजा