राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़: BJP का मास्टरस्ट्रोक या सियासी दांव? लक्ष्मी वर्मा मैदान में, कांग्रेस सस्पेंस में

राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है. BJP ने लक्ष्मी वर्मा को मैदान में उतार दिया है, जबकि कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. विधानसभा के संख्या बल के अनुसार एक-एक सीट दोनों दलों के खाते में जा सकती है, लेकिन सियासी रणनीति से तस्वीर बदलने की अटकलें हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Rajya Sabha Election 2026 Chhattisgarh: राज्यसभा चुनाव 2026 के तहत छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च तय की गई है. नामांकन प्रक्रिया 5 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में पूरी की जाएगी.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि कांग्रेस बाहरी प्रत्याशी उतारती है, तो बीजेपी नवीन मारकंडे को वास्तविक प्रत्याशी के रूप में आगे कर सकती है. खबर है कि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है. वहीं बीजेपी महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा भी नामांकन फॉर्म खरीदे जाने की चर्चा है.

कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. नेता प्रतिपक्ष ने 5 मार्च को सभी कांग्रेस विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचने के निर्देश दिए हैं. उधर, छत्तीसगढ़वाद के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस विधायकों से “अंतरात्मा की आवाज” पर वोट करने की अपील की है.

CM साय की पसंद मानी जा रहीं लक्ष्मी वर्मा

साल 2026 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पसंद माना जा रहा है. लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ की सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक हस्ती रही हैं. उन्होंने जमीनी स्तर से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की. वर्ष 1994 में रायपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 07 से पार्षद निर्वाचित हुईं. वर्ष 2010 में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं. वर्ष 2019 में एफएसएनएल (स्टील मंत्रालय, भारत सरकार) में स्वतंत्र निदेशक रहीं. 

Advertisement

7 अक्टूबर 2024 से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में दायित्व संभाल रही हैं. वह शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. वर्ष 1999 में नेहरू युवा केन्द्र रायपुर से जिला युवा पुरस्कार प्राप्त किया. उन्होंने श्रम पुनर्वास समिति, मजदूर यूनियन और कुटुंब न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य के रूप में कार्य किया है. वर्तमान में वह अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष हैं.

कौन-कौन सी सीटें हो रहीं खाली?

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएसी तुलसी और फुलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है. इन्हीं दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च 2026 तक नामांकन, 16 मार्च 2026 को मतदान, इसके बाद मतगणना होगी. 

Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा में संख्या बल

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए सभी विधायक मतदान करेंगे. वर्तमान संख्या बल इस प्रकार है:

  1. भारतीय जनता पार्टी-54 विधायक
  2. इंडियन नेशनल कांग्रेस-35 विधायक
  3. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी-1 विधायक

संख्या बल को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि वरीयता आधारित मतदान प्रणाली में रणनीतिक वोटिंग की संभावना से सियासी समीकरण बदल सकते हैं. मतदान वरीयता आधारित मतपत्र से होगा और केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन का उपयोग ही मान्य होगा.

यह भी पढ़ें- Laxmi Verma Rajya Sabha Chunav: लक्ष्मी वर्मा पार्षद से चुनाव 2026 प्रत्‍याशी तक, BJP ने छत्तीसगढ़ से क्‍यों लगाया दांव?

Advertisement