CG Budget Today: वित्त मंत्री ने लिखा- छत्तीसगढ़ महतारी और जनता को प्रणाम...ओपी चौधरी आज खोलेंगे पिटारा 

Chhattisgarh Budget 2025-26: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल का आज दूसरा बजट पेश करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

Chhattisgarh Budget 2025-26: छत्तीसगढ़ में आज आम बजट पेश होने वाला है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर साढ़े 12 बजे विधानसभा में आम बजट पेश करेंगे. इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कई सारे संदेश लिखे हैं. 

लिखा ये संदेश

आज का दिन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बेहद खास है. बजट पेश करने के पहले आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ महतारी एवं जनता जनार्दन को प्रणाम.आज विधानसभा में दोपहर 12.30 बजे बजट 2025-26 प्रस्तुत करूंगा.

Advertisement

ओपी चौधरी ने कहा है कि किसान भाइयों, महिलाओं, आवासहीन गरीब परिवारों और श्रमिकों के लिए बीते सवा साल में किए गए कार्यों का परिणाम है कि जनता जनार्दन ने हर चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया है. यही विश्वास हमारी प्रेरणा है और हम विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं.

ये भी पढ़ें Budget 2025-26: छत्तीसगढ़ में आज पेश होगा बजट, वित्त मंत्री का बड़ा बयान आया सामने, कहा...

ये भी पढ़ें