दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पुत्री भी साथ में

राष्‍ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची उनके साथ उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मू भी थी. राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह करीब सवा नौ बजे बिलासपुर रवाना हो जायेंगी.

Advertisement
Read Time2 min
दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पुत्री भी साथ में
ये राष्ट्रपति का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है. राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से शहर के जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गई हैं
रायपुर:

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर सुबह 11 बज कर लगभग पांच मिनट पर राजधानी रायपुर पहुंचीं. वो इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. राष्‍ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची उनके साथ उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मू भी थी.  एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

राष्ट्रपति का है पहला दौरा

आपको बता दे कि ये राष्ट्रपति का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है. राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से शहर के जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गई हैं. इसके बाद वह विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रह्मकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में 'सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी. दोपहर के बाद राष्ट्रपति शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी. उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा.

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे जगन्नाथ के मंदिर पहुंची, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर और बिलासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

कल रवाना हो जायेंगी  बिलासपुर

राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह करीब सवा नौ बजे बिलासपुर रवाना हो जायेंगी. बिलासपुर में वह गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर बाद बिलासपुर से लौटने के बाद राष्ट्रपति राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी.  राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे: