Naxalite Surrenders: मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी की सुरक्षा गार्ड ने किया सरेंडर, अब 8 लाख की इनामी माओवादी की तलाश जारी

Chhattisgarh Naxalite Surrenders: रूपी मुठभेड़ में मारे गए नक्सली विजय रेड्डी की पत्नी है और वो लंबे समय से माओवाद संगठन की कमान संभाल रही है. रूपी पर तकरीबन 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Chhattisgarh Naxalite Surrenders: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के सरेंडर का सिलसिला जारी है. इस बीच गुरुवार, 2 मार्च को रावघाट एरिया कमेटी मेंबर रामको मंडावी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. बताया जा रहा है कि रामको मंडावी मोस्टवांटेड नक्सली रूपी की सुरक्षा गार्ड है. जिसने छोटेबेठिया थाना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. फिलहाल रूपी की तलाश जारी है.  

उत्तर कांकेर में अब बचे सिर्फ 14 नक्सली 

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्ति की तारीखें पूरी हुए 2 दिन हो चुके है. उत्तर कांकेर में अभी भी 14 नक्सली बचे है. जिसमें एसीएम रूपी, डिवीसीएम चन्दर व अन्य नक्सली शामिल है. पुलिस लगातर प्रयास कर रही है कि सभी नक्सली आत्मसमर्पण कर दे. बीते कुछ दिनों की बात करे तो 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. जिसमे उत्तर बस्तर डिवीजन से 6 और आरकेबी डिवीजन के 5 नक्सली शामिल है. इसमें 2 पीपीसीएम, 7 एसीएम, 2 पार्टी मेंबर शामिल है. इन सभी पर कुल 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इस दौरान नक्सली अपने साथ 1 नग AK47, 3 नग SLR, 3 नग 303 रायफल सहित 9 घातक हथियार लेकर पहुंचे थे.

Advertisement

नक्सली विजय रेड्डी की पत्नी है रूपी

उत्तर बस्तर के इलाके में हाल में सक्रिय नक्सल संगठन की बात करें तो, उत्तर बस्तर के इलाके में नक्सल गतिविधियों में भारी कमी आई है. काफी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है तो कई नक्सली मुठभेड़ में मारे गए है. अभी फिलहाल उत्तर बस्तर इलाके में कंपनी नंबर-5 और परतापुर एरिया कमेटी के बचेकुचे  नक्सली अभी भी सक्रिय है. इसमें प्रमुख रूप से परतापुर एरिया कमेटी प्रभारी रूपी है और कंपनी नंबर 5 कमांडर चन्दर और उसकी टीम सक्रिय है. 

रूपी पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित

ACM रूपी मोहला मानपुर इलाके मुठभेड़ में मारे गए नक्सली विजय रेड्डी की पत्नी है. जो लंबे समय से माओवाद संगठन की कमान संभाल कर नक्सल गतिविधियों को अंजाम दे रही है. इस पर तकरीबन 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस लगातार इसकी तलाश में है.बहुत से नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे है लेकिन रूपी का अब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालाकिं पुलिस कह रही है कि रूपी, चन्दर सहित अन्य नक्सली जल्द आत्मसमर्पण कर सकते है. लेकिन डेड लाइन खत्म होने के बाद भी इन नक्सलियों ने मुख्यधारा का रास्ता नहीं चुना है.

बता दें कि बीते दिन कोयलीबेड़ा इलाके के दो हार्डकोर नक्सलियों शंकर और हिडमा ने सरेंडर किया था. इनमें से एक नक्सली ने एके-47 राइफल के साथ सरेंडर किया. दोनों लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और इलाके में कई घटनाओं में शामिल रहे थे. 

ये भी पढ़ें: राम अवतार जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका, तीन सप्ताह के भीतर करना होगा सरेंडर