Nude Party: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस तारीख को होगी न्यूड पार्टी, राज्य की सियासत में आया भूचाल

रायपुर में सोशल मीडिया में वायरल पोस्टर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. 'न्यूड पार्टी' के नाम से वायरल इस पोस्टर पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है. वहीं, बीजेपी पलटवार करते हुए कह रही है कि ऐसे मामलों में दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nude Gaming Party: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में न्यूड पार्टी (Nude Party) का आयोजन से संबंधित एक पोस्टर सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी वायरल हो रहा है.  पोस्टर पर बताया गया है कि 21 सितंबर को न्यूड पार्टी का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन के लिए लड़कियों को आकर्षित करने के लिए एक के साथ एक दारू फ्री देने का ऑफर भी दिया गया है. पोस्टर वायरल होने के बाद प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. वहीं, अब रायपुर पुलिस जांच में जुट गई है.

रायपुर में सोशल मीडिया में वायरल पोस्टर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. 'न्यूड पार्टी' के नाम से वायरल इस पोस्टर पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है. वहीं, बीजेपी पलटवार करते हुए कह रही है कि ऐसे मामलों में दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए.

Advertisement

सोशल मीडिया को बनाया हथियार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्टर में 'न्यूड पार्टी' का आयोजन बताकर एक खास युवा वर्ग को आमंत्रित किया जा रहा है. इस तरह के इवेंट करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग कर आसानी से प्रचार प्रसार कर रहे हैं, क्योंकि इसपर सबको नजर नहीं पड़ती है. इस तरह के ग्रुप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लगातार पार्टी करने वाले सर्च कर एंट्री लेते हैं.

सच खंगालने में जुटी पुलिस

हालांकि, इन सबके बीच वायरल पोस्टर की सत्यता पर भी सवाल हैं. जहां एक तरफ़ इसे कुछ लोग महज शरारत कह रहे हैं. वहीं, कांग्रेस इसे अश्लीलता फैलाने की साज़िश बता रही है और रायपुर एसपी से कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने शिकायत की है. वहीं, इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि यदि ऐसा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर, पुलिस इवेंट ऑर्गेनाइजर से इवेंट की डिटेल खंगालने में जुट गई है.

सिंडिकेट कर रहे हैं काम

इस पोस्टर के वायरल होने के बाद एक सवाल ये जरूर उठ खड़ा हुआ है कि रायपुर में नशे के कारोबार के साथ अश्लीलता परोसने के लिए सिंडिकेट काम कर रहे हैं. दरअसल, राजधानी रायपुर के आउटर फार्म हाउस होटल में लगातार इस तरीके की बातें सामने आ रही है. युवाओं को आकर्षित करने के लिए पब और होटल संचालक लगातार लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर, साथियों और पति के मारे जाने के बाद पुलिस के सामने डाले हथियार

आम तौर पर मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बंगलौर के साथ अन्य मेट्रो सिटीज में अमूमन इस तरह के कल्चर में इस तरह का कल्चर देखा जाता है, लेकिन रायपुर जैसे छोटे शहर में तेजी से छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा है. जिसके खिलाफ सख्त एक्शन की जरूरत है, ताकि प्रदेश में नशे के कारोबार पर भी लगाम लगाई जा सके. 

Advertisement

एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर, साथियों और पति के मारे जाने के बाद पुलिस के सामने डाले हथियार

यह भी पढ़ें- 4 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क रोग, पति के जाते ही बॉयफ्रेंड को बुलाया… और हो गया बड़ा कांड

Advertisement


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.