Naxalite Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़; इतने नक्सली हुए ढेर, एक जवान शहीद

Naxalite Encounter: मुठभेड़ की ताजा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और आसपास के गांवों में भी निगरानी तेज कर दी गई है. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को भी नुकसान झेलना पड़ा है. C-60 कमांडो के कॉन्स्टेबल दीपक चिन्‍ना मडावी (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्हें हेलिकॉप्टर से भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने शहादत प्राप्त की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Naxalite Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़; इतने नक्सली हुए ढेर, एक जवान शहीद

Naxalite Encounter:बीजापुर (Bijapur) और महाराष्ट्र की सीमा से लगे अबूझमाड़ (Abujhmad) क्षेत्र में पुलिस (Police) और नक्सलियों (Naxalite) के बीच पिछले दो दिनों से भीषण मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ एक बड़े एंटी नक्सली ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई, जिसे सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के निर्णायक सफाए के रूप में देखा है. मुठभेड़ के दौरान अब तक तीन नक्सली ढेर किए जा चुके हैं, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है. घटना स्थल से एक AK-47 राइफल और एक SLR बरामद की गई है. मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है और उनकी विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है.

एक जवान शहीद, एक घायल

इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को भी नुकसान झेलना पड़ा है. C-60 कमांडो के कॉन्स्टेबल दीपक चिन्‍ना मडावी (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्हें हेलिकॉप्टर से भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने शहादत प्राप्त की.

Naxalite Encounter: शहीद जवान

इसी मुठभेड़ में एक अन्य जवान जोगा मडावी, निवासी किसटयापल्ली, को भी गोली लगी है. उन्हें भी हेलिकॉप्टर से भामरागढ़ लाया गया. उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और आगे के उपचार के लिए उन्हें गढ़चिरोली स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है.

Naxalite Encounter: शहीद जवान को श्रद्धांजलि

पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा बलों को आशंका है कि जंगलों में अभी भी नक्सलियों का समूह सक्रिय हो सकता है, इसलिए आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुठभेड़ जिस इलाके में चल रही है, वह घने जंगलों और दुर्गम भौगोलिक स्थितियों के कारण नक्सलियों का पुराना ठिकाना माना जाता रहा है.

Advertisement
मुठभेड़ की ताजा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और आसपास के गांवों में भी निगरानी तेज कर दी गई है.

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से सटे इस सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बल लंबे समय से नक्सल विरोधी अभियानों को गति दे रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान का हिस्सा है और आगे भी इसी प्रकार के ऑपरेशन जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें : Naxal Encounter: बीजापुर में बड़ी कार्रवाई, नेशनल पार्क क्षेत्र से नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर

Advertisement

यह भी पढ़ें : Barse Deva Surrender: हिड़मा का भरोसा 'टूटा'; नक्सलियों की सबसे खतरनाक टीम का खात्मा, कौन है बारसे देवा? जानिए

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

Advertisement

यह भी पढ़ें : शिवपुरी की धरती ने उगला 'सोना'; खदान से पहली बार निकला ग्रेनाइट, रोजगार व खनन उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार