घर पर पत्नी को किसी और के साथ देखा... उसके बाद उठाया खौफनाक कदम; पुलिस भी हुई हैरान

बिलासपुर में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र पर शक में वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बिलासपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई. चरित्र पर शक में वारदात को अंजाम दिया गया है. मुख्य आरोपी को पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध का शक था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां मुंगेली जिला निवासी नंदकिशोर वैष्णव की पीट-पीटकर हत्या हो गई है. बताया जा रहा है कि नंदकिशोर वैष्णव की चकरभाठा क्षेत्र निवासी गौकरण गेंदले की पत्नी से पुरानी जान-पहचान थी. घटना के दिन नंदकिशोर मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया था. उसी दौरान गौकरण गेंदले भी वहां पहुंच गया.

Advertisement

पत्नी के साथ देखकर हुआ आगबबूला

बताया जा रहा है कि गौकरण को पहले से अपनी पत्नी का सबंध नंदकिशोर से होने का शक था. वो अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. ऐसे में नंदकिशोर को अपने घर में देख गौकरण आग-बबूला हो गया है. पहले उसका नंदकिशोर के साथ विवाद हुआ, फिर अपने दो अन्य साथी गजेन्द्र और शैलेन्द्र सेंगर के साथ मिलकर उसने नंदकिशोर को पीटना शुरू कर दिया.

दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पीटा

इस दौरान नंदकिशोर को हाथ-मुक्कों के साथ लकड़ी के बत्ते से इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई. इधर घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने मुख्य आरोपी गौकरण गेंदले के साथ अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है. चरित्र शंका में ही वारदात को अंजाम दिया गया था. हत्या का केस दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- अजब-गजब! कई महीने पहले मर चुके शिक्षक का किया ट्रांसफर, सरकारी अफसरों ने किया एक और ऐसा ही कारनामा

Advertisement