Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ के महिलाओं को सौगात, CM साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

Mahatari Vandana Yojana 25th installment: महतारी वंदन योजना की 25 किस्त की राशि बस्तर से सिंगल क्लिक से ट्रंसफर करेंगे. इससे पहले फरवरी महीने में महतारी महिलाओं के खाते में 24वीं किस्त की 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि जारी किए गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Mahatari Vandana Yojana 25th installment Release Today: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को खुशियों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त  (Mahatari Vandana Yojana 25th installment) जारी करेंगे. सीएम विष्णु देव साय बस्तर से इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा.

इंतजार खत्म! आज आएगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि

बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 कार्यक्रम से सीएम साय डिजिटल माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे. इससे पहले फरवरी महीने में महतारी महिलाओं के खाते में 24वीं किस्त की 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि जारी किए गए थे. बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके.

69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आएगी राशि

दरअसल, 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त को जारी करेंगे. इस योजना के तहत प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को राशि मिलेगी. योजना के तहत 25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होगी.

कैसे चेक करें महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि

  • महतारी वंदन योजना की राशि चेक करने के लिए सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद आवेदन व भुगतान की स्थिति चुनें. अब अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या हितग्राही क्रमांक या आधार कार्ड संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद कैप्चा भरें और सबमिट करें. 

ये भी पढ़े: Women's Day 2026: 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इतिहास और थीम?