Khallari Temple: महासमुंद में बड़ा हादसा, खल्लारी मंदिर से लौटते समय 200 फीट ऊपर से गिरा रोप-वे, कई लोग घायल

Khallari Temple Ropeway Collapsed: महासमुंद के खल्लारी में बड़ा हादसा हो गया. पहाड़ पर स्थित खल्लारी मंदिर से लौटते समय रोप वे अचानक गिर गया. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Khallari Temple Ropeway Collapsed: महासमुंद के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज बड़ा हादसा हो गया. मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया और रोप-वे 200 फीट की ऊंचाई से जा गिरा. घटना के समय रोप-वे में 5 से 6 श्रद्धालु सवार थे. इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए. यह मामला खल्लारी थानाक्षेत्र का है. 

हादसे में 5 श्रद्धालु घायल

हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

Advertisement

रोप-वे सेवा तत्काल बंद 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी हादसे का कारण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Success Story: भैंस चराने वाला लड़का बना SDM, 5 बार असफलता, पर नहीं मानी हार...ऐसी है विजय डहरिया की कहानी

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में ओलावृष्टि से 2000 हेक्टेयर फसल बर्बाद: गेहूं-सरसों को नुकसान, सर्वे रिपोर्ट 2 दिन में होगी तैयार

Topics mentioned in this article