महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को UP बॉर्डर पर रोका, लगा जाम, वापस भेजे जा रहे लोग

Prayagraj Mahakumbh: अगर आप अंबिकापुर-बनारस के रास्ते प्रयागराज जाने का आज प्लान कर रहे हैं, तो इस बारे में एक बार जरूर विचार कर लें. क्योंकि महाकुंभ में बढ़ी भीड़ और हुए हादसे के बाद छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर भी भारी जाम लगा हुआ है. इस जाम में सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Prayagraj Mahakumbh 2025: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. यहां से अंबिकापुर-बनारस के रास्ते प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर रोका जा रहा है. मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में मची भगदड़ से हुई मौतों के बाद ये फैसला लिया गया है. बॉर्डर बंद होने से लंबा जाम लगा है तो कई गाड़ियां गांवों-खेतों के रास्ते से वापस हो रही है. 

दरअसल बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हैं. प्रयागराज में करोड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है. घटना के बाद सरकार ने एहतियात बरतते हुए प्रयागराज आने वाले रास्तों को बंद कर दिया है. ऐसे में छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर भी भारी जाम लग गया है. सरगुजा के धनवार चेकपोस्ट पर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड की ओर से जाने वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है.

Advertisement
बुधवार की शाम से ही बसंतपुर और धनवार के बीच रोक दिया गया है. इससे लंबा जाम लग गया है. कुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को वापस लौटाया जा रहा है.सबसे ज्यादा प्रभाव धनवार चेकपोस्ट पर देखा जा रहा है. क्योंकि यहां से 4 राज्य आपस में जुड़ते हैं.

यूपी की तरफ से आने वाली गाड़ियों को छूट है. गाड़ियां छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर फंस गई है. ऐसे में लंबा जाम लग गया है. बताया जा रहा है कि  शुक्रवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. एक फरवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है. फिलहाल सरगुजा पुलिस भी बॉर्डर पर जुटकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.  

ये भी पढ़ें सिक्सर मारने के चक्कर में लुढ़क गए पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, Video Viral

 
 


Topics mentioned in this article