Chhattisgarh Murder: बेटी ने हंसिया से पिता की हत्या की, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Korba Murder: घर के भीतर बेटी ने पहले पिता के सीने पर वार किया. फिर सिर पर कई बार प्रहार किया. जिसमें पिता लहूलुहान हो. हमले की बर्बरता इतनी अधिक थी कि पिता को बचने का मौका तक नहीं मिला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Daughter Kills Father: छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के एसईसीएल प्रभावित ग्राम रलिया में दिल दहला देने वाला अपराध सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. 25 वर्षीय गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद पर धारदार हंसिया से जानलेवा हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. यह सनसनीखेज वारदात बीते रात हुई. 

 बेटी ने पिता की हत्या की

दरअसल, घर के भीतर हुए इस खौफनाक हमले में बेटी ने पहले पिता के सीने पर वार किया... फिर सिर पर लगातार प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. हमले की बर्बरता इतनी अधिक थी कि पिता को बचने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गीता निषाद कोरबा में रहती थी और कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी.

इसलिए पिता की हत्या की

पिता बेटी के जीवन-यापन और भरण-पोषण के तौर-तरीकों से नाराज थे और उसे गलत रास्ते से हटने की नसीहत दे रहे थे. इसी बात से नाराज होकर बेटी ने आपा खो दिया और हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला. घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

बेटी हिरासत में... हंसिया भी जब्त

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. आरोपी बेटी को तुरंत हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर ली गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है. इस जघन्य अपराध से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. लोग स्तब्ध हैं किएक समझाइश ने बेटी को इतना दरिंदा बना दिया कि उसने अपने ही पिता का खून कर डाला.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Shivrinarayan Mela: जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण मेला में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से 6 लोग नीचे गिरे, घायल

ये भी पढ़ें: 'हमें बचा लो... हम सभी का टेरर फंडी और धर्मांतरण किया जा रहा' भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर किन्नरों ने लगाए नारे, विवाद क्या?

Advertisement

Topics mentioned in this article