"7 करोड़ का धान चूहे- कीड़े खा गए..." झूठा बयान देने वाले DMO को नोटिस, प्रभारी को कलेक्टर ने किया सस्पेंड  

Chhattisgarh : कवर्धा में 7 करोड़ रुपये का धान गायब होने के मामले में कलेक्टर ने कड़ा एक्शन लिया है. आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां 7 करोड़ रुपये का धान गायब हुआ है. इस मामले में झूठा बयान देने के मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया है. इस मामले में संग्रहण प्रभारी को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है. वहीं झूठा बयान देने वाले  डीएमओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. इस पूरे मामले को NDTV ने उजागर किया था. इसके बाद कलेक्टर ने कड़ा एक्शन लिया है. इस पूरे मामले के बाद हड़कंप मच गया है. 

यहां से गायब हुआ है धान 

दरअसल कवर्धा जिले के बाजार चारभाठा और बघर्रा धान संग्रहण केंद्र में 26000 क्विंटल धान गायब है. इसकी कीमत 7 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इस मामले में जब मीडिया ने जिम्मेदारों से सवाल किया तो डीएमओ अभिषेक मिश्रा ने चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि धान चूहा और कीड़े खा गए. इसके बाद हड़कंप मच गया है. 

Advertisement

चल रही है जांच 

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि धान को चूहा कीड़े ने नहीं खाया है. यहां शॉर्टेज हुई है और पिछले पांच साल की तुलना में कमी है.इसके साथ ही उन्होंने कहा इतनी बड़ी मात्रा में धान की शॉर्टज हुई है, उसे देखते हुए संग्रहण प्रभारी को निलंबित कर दिया है. कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें कलेक्टर की भारी नाराजगी! 5 तहसीलदारों सहित 22 कर्मचारियों को थमाया नोटिस, कईयों का वेतन भी कटेगा

ये भी पढ़ें रात को पुलिस उठाकर ले गई और सुबह फांसी पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर किया हंगामा 

Topics mentioned in this article