Jashpur Road Accident: जशपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत; CM विष्णु देव साय ने जताया दुःख

Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में यात्री बस पलट गई. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां करडेगा से कुनकुरी जा रही यात्री बस पलट गई. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख जताया है.

यात्रियों में मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास जैसे ही बस पहुंची वैसे ही अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलते दुलदुला थाना और करडेगा पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. हालांकि इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए. फिलहाल सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया.

CM साय ने जताया दुःख 

सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति

Advertisement

घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश 

उन्होंने आगे लिखा, 'दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.'

ये भी पढ़ें: Success Story: सागर के किसान ने शुरू की चिया सीड की खेती, 1 एकड़ से लाखों का मुनाफा, सब कह रहे OMG

Advertisement

Topics mentioned in this article