Chhattisagrh Hailstorm: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में आसमानी आफत कहर बनकर बरसा है. आज मौसम ने अचानक करवट ली और 20 से 25 मिनट तक बे मौसम बारिश के साथ करीब जमकर ओलावृष्टि हुई. यह ओलावृष्टि क्षेत्र के किसानों पर आसमानी आफत का कहर बनकर बरसा है. इस ओलावृष्टि से खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है.
जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय में अलग-अलग जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है तो वहीं अलग-अलग जगहों पर जमकर ओलावृष्टि भी हुई है. ऐसा ही जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में देखने को मिला है, जहां खेत और घर की छते बर्फ की चादर से लिपट गई. 20 से 25 मिनट तक ओलावृष्टि होने से सब्जी, गेहूं, तिलहन, दलहन जैसी फसल पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर आ गए हैं. किसान ओलावृष्टि होने के बाद काफी चिंतित है.
गेहूं-तिलहन-दलहन की खड़ी फसलों को भारी नुकसान
बता दें कि वाड्रफनगर विकासखंड में करीब 20 मिनट तक तेज हवा और बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह से सैकड़ों किसानों के खेत में लगे खड़ी फसल, जैसे गेहूं, चना, मक्का, तिलहन, दलहन के साथ मौसमी सब्जी की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसान को काफी नुकसान पहुंच सकता है. इतना ही नहीं इस बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका लगाई जा रही है.
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता
जिले के अलग-अलग इलाकों में बे मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी तरह से किसानों की चिंता बढ़ा दी है, सैकड़ों किसानों को उन्हें अपनी फसल खराब होने का कब डर सताने लगा है. बता दें कि किसान बड़े पैमाने पर मक्का, गेहूं, सरसों, तिलहन, दलहन और मौसमी सब्जी का फसल अपने खेतों पर लगाए हैं, जो ओलावृष्टि की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है. वहीं किसान भी इस बात से चिंतित हैं कि अगर मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उनके लिए यह बारिश और ओलावृष्टि मुसीबत बन सकती है.
कैसा रहेगा आज छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेलमसियस की गिरावट का अनुमान लगाया है. छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में अति हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. जगदलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा रायपुर का आज का अदिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Budget 2026 Live:विश्वास और विकास का बजट! वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ बजट को लेकर किया पोस्ट