Girodpuri Fire: गिरौदपुरी मंदिर के पास ट्रांसफार्मर से भड़की आग, 10 दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Baloda Bazar Girodpuri Fire: ट्रांसफार्मर में एक बंदर के कूदने से डीओ (ड्रॉप आउट) उड़ने के दौरान चिंगारी निकली, जिससे आग भड़क गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. इस आगजनी में 10 दुकानें जलकर खाक हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Girodpuri Fire: सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल और बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह भीषण आग लगी है, जिसमें करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गई. दरअसल, एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास की दुकानों में भी भीषण आग फैल गई. आग की चपेट में करीब 10 दुकानें आ गईं, जिनमें कपड़े, साड़ी और लकड़ी से बनी सामग्री होने के कारण आग तेजी फैली. इस घटना में दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो गए. वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हो सकी. 

गिरौदपुरी मंदिर के पास लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर में एक बंदर के कूदने से डीओ (ड्रॉप आउट) उड़ने के दौरान चिंगारी निकली, जिससे आग भड़क गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गिरौदपुरी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी की आशंका को देखते हुए बाल्टी और बर्तनों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.

Advertisement

10 दुकानें जलकर खाक

पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को मंदिर परिसर तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया. बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पाया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरौदपुरी मंदिर के पास ट्रांसफार्मर में बंदर के कूदने से आग लगी थी. घटना के बाद पुलिस स्थानीय लोगों की मदद और सूझबूझ से आग पर काबू पाया. किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुआई है. आग से प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का पंचनामा तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: छत्तीसगढ़ में RCB का डबल धमाका, मुंबई और KKR से होगी टक्कर, विराट-रोहित लगाएंगे चौके-छक्के

Topics mentioned in this article