फेसबुक फ्रेंडशिप का खौफनाक अंजाम! वीडियो कॉल पर बनाए युवती के अश्लील VIDEO, रिश्तेदारों को भेजे 

छत्तीसगढ़ के जशपुर में फेसबुक फ्रेंडशिप का खौफनाक मामला सामने आया, जहां एक युवक ने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया और बाद में रिश्तेदारों को भेज दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला Facebook video scandal, online sextortion case से जुड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Facebook Video Scandal: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार इलाके में सोशल मीडिया दोस्ती की एक खौफनाक सच्चाई सामने आई है. फेसबुक पर शुरू हुई बातचीत ने एक युवती की जिंदगी को झकझोर दिया, जब उस पर भरोसा जमाने वाले युवक ने वीडियो कॉल का गलत फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे रिश्तेदारों तक भेजकर वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती 

जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में 23 वर्षीय युवती को फेसबुक पर विकास नोनिया नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. शुरुआत में सामान्य बातचीत रही, लेकिन धीरे–धीरे विश्वास बढ़ा और दोस्ती हो गई. आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली.  

Advertisement

अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

युवती ने पुलिस को बताया कि लगातार बातचीत के दौरान युवक ने वीडियो कॉल पर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. यह सब इतनी चालाकी से हुआ कि लड़की को पता भी नहीं चला. वीडियो हाथ लगने के बाद आरोपी ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया. फरवरी 2024 में वह उसे रायपुर बुला लिया. वहां से वह उसे बहला–फुसलाकर झारखंड स्थित अपने घर ले गया, जहां युवती तीन दिनों तक उसके साथ रही. कुछ दिनों बाद युवती बहाना बनाकर किसी तरह अपने घर लौट आई.

ये भी पढ़ें- सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान बंधन में बंधे सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु, बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र, बागेश्वर बाबा बोले इससे शुरू होगा नया प्रचलन

रिश्तेदारों को भेजे वीडियो, फेक ID भी बनाई

घर लौटने के बाद जब युवती ने आरोपी से दूरी बना ली और बात करना बंद कर दिया. इसके बाद युवक ने बदले की नीयत से उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. उसने युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वही वीडियो रिश्तेदारों सहित सोशल मीडिया पर भेज दिए. इससे युवती मानसिक रूप से टूट गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत के बाद बागबहार पुलिस ने तुरंत आरोपी पर मामला दर्ज किया और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी पत्थलगांव क्षेत्र में युवती से मिलने पहुंचा है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- एमपी में आतंकी की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई; ISI से है कनेक्शन

मोबाइल जब्त, आरोपी ने माना अपराध

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण सबूत मिले. पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्यों को स्वीकार कर लिया. इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. डीएसपी भावेश कुमार समरथ ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस बेहद संवेदनशील है. ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.