BJP नेता के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का है आरोप

CG News: दुर्ग में BJP नेता के खिलाफ आखिरकार FIR दर्ज हो गई है. नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर है. यहां नौकरी दिलाने के नाम पर बीजेपी के एक नेता ने लाखों रुपये की ठगी की है. इन आरोपों के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. 

दुर्ग जिले के बीजेपी नेता जेपी यादव (जय प्रकाश यादव) के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं.  मिथलेश कुमार साहू ने एसपी से ये शिकायत की थी . उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता जय प्रकाश यादव ने खुद को पार्टी का बड़ा नेता बताते हुए और मंत्रियों से पहचान होने का दावा करते हुए उनके बच्चों को नौकरी लगवा देने का वादा किया था.

आरोप है कि जय प्रकाश यादव ने 2021 में 6 लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 16 लाख रुपये लिए थे, लेकिन आज तक न तो किसी की नौकरी लगवाई गई और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं. शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी पैतृक जमीन बेचकर बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की योजना के लिए 4 किस्तों में पूरे पैसे कैश में जय प्रकाश यादव को दिए थे.

शिकायतकर्ता के अनुसार, जय प्रकाश यादव ने पीड़ित के भाई के लिए SI पद, 4 लाख रुपये, अपनी बेटी के लिए स्टाफ नर्स 4 लाख रुपये, बहू के लिए 3 लाख रुपये, दो बेटों के लिए (प्रत्येक) 2-2 लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति ने अपने बेटे को प्यून पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये दिए. प्रार्थियों ने जय प्रकाश यादव के साथ हुए व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट और फोन कॉल के वॉइस रिकॉर्ड भी सबूत के तौर पर साझा किए थे.

Advertisement

हालांकि इन आरोपों के बाद बीजेपी के नेता जय प्रकाश यादव का कहना था  कि उन्हें फंसाया जा रहा है और इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

दर्ज हुई एफआईआर

इस शिकायत को करीब 20 दिन से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद सुपेला थाना की पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है.

Advertisement

ये भी पढ़ें इंदौर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा से छेड़छाड़, मैनेजर को पीटते हुए पुलिस के पास ले गए परिजन

Topics mentioned in this article