दुर्ग में परिवार के चार लोगों की मौत, पति-पत्नी फांसी पर लटके थे, बच्चों का बेड पर मिला शव

Chhattisgarh Hindi News: दुर्ग जिले में परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Durg Family Death: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनके शव एक ही कमरे में मिले हैं. इनमें पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि दो बच्चों के शव बेड पर थे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.

मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर के निजी मकान में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है. मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45) और पत्नी चंचल साहू के रूप में हुई है. वहीं, बेटा यशांत साहू (10) और बेटी दृष्णा साहू (13) का भी शव मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में ले लिया, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

प्रथम दृष्ट्या बच्चों की मौत नींद का इंजेक्शन देने की वजह से होने की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, अभी जांच जारी है.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

Topics mentioned in this article