CG: पुलिस के मना करने भी जेल के बाहर रील बनाकर अपलोड की, जब गिरफ्तार हुए तो कान पकड़ बोले- अपराध करना पाप है

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में उप जेल के मुख्य द्वार के सामने रील बनाना 2 युवकों को भारी पड़ गया. सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शेख आसिफ और जसवंत हीरा गिरफ्तार, जेल भेजे गए.
NDTV

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां उप जेल के सामने 2 युवकों को रील बनाना भारी पड़ गया. पुलिस को सूचना लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने उप जेल के मुख्य द्वार के पास रील बनाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान दोनों युवक जेल के सामने मोबाइल से रील बना रहे थे. पुलिस ने उन्हें मौके पर समझाया और रील नहीं बनाने को कहा, फिर बी दोनों युवकों ने उप जेल के सामने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी.

Advertisement

आरोपियों की हुई पहचान

जब रील जैसे ही वायरल होने लगी तो पुलिस को पता चल गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रील बनाने वाले दोनों युवकों का पता लगाया और गिरफ्तार किया. एक युवक की पहचान शेख आसिफ (20) और दूसरे आरोपी की पहचान जसवंत सिंह हीरा (23) के रूप में हुई है.

दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अब उनकी एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों युवक कान पकड़ कह रहे हैं कि "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है."

वहीं, धमतरी पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि जेल या न्यायालय और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी.
 

Topics mentioned in this article