NDTV Exclusive: डिप्टी CM विजय शर्मा ने आंकड़े पेश कर किया बड़ा दावा, बोले- भूपेश सरकार...

Vijay Sharma Interview: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने NDTV से बातचीत करते हुए दावा किया है कि भूपेश सरकार के पांच सालों से ज़्यादा विष्णु देव साय सरकार में नक्सल विरोधी अभियान तेज़ी आई है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

NDTV Exclusive Interview: छत्तीसगढ़ के युवा, तेज तर्रार उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने NDTV से नक्सल मामले पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार बनने के बाद नक्सल विरोधी अभियान में काफी तेजी आई है. पिछले 8 महीनों में 145 नक्सली मारे गए हैं. प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पर भी काफी सुधार हुआ है. 

दरअसल छत्तीसगढ़ प्रदेश में नक्सल मामले और क़ानून व्यवस्था को सुधारने पर भी पूरा जोर लगा रही है. छत्तीसगढ़ में बड़ी समस्या नक्सलवाद की है और इसी का खात्मा करने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार कर रही है. प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पास गृह मंत्रालय है, ऐसे में नक्सलवाद का सफाया करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं.

Advertisement

इसी मुद्दे पर NDTV से उन्होंने खुलकर बातचीत की और पिछले पांच सालों के आंकड़े दिखाकर दावा किया कि विष्णु देव साय की सरकार में नक्सलवाद का खात्मा करने के लिए जितना काम 6 महीनें में हुआ है, उतनी तेजी से तो 5 सालों में भूपेश बघेल की सरकार भी नहीं कर पाई थी.

Advertisement
विजय शर्मा ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, नक्सल मोर्चे पर मजबूती के साथ लड़ रही है. रसूखदारों के खिलाफ शिकायत होती है तो FIR होती है. नशे के खिलाफ भी लगातार अभियान चल रहा है.  

पेश किए ये आंकड़े 

डिप्टी सीएम ने NDTV के साथ नक्सल मामलों के आंकड़े भी शेयर किए और बताया कि 2019 में 122 मुठभेड़ में 80 नक्सली मारे गए , 315 नक्सलियों ने सरेंडर किया, 506 गिरफ्तार हुए थे. साल 2020 में 114 नक्सली मुठभेड़ में 41 नक्सली  मारे गए , 344 नक्सलियों ने सरेंडर किया, 440 गिरफ्तार हुए, साल  2021 में  81 नक्सली मुठभेड़ में 46 नक्सली मारे गए, 554 नक्सलियों ने सरेंडर किया और 499 गिरफ्तार हुए. साल 2022 में 70 नक्सली मुठभेड़ 30 नक्सली मारे गए,  417 नक्सलियों  ने सरेंडर किया, 294 गिरफ्तार हुए हैं. साल 2023 में 72 नक्सली मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए ,414 नक्सलियों ने सरेंडर किया,  415 गिरफ्तार हुए. जबकि 1 दिसंबर 2023 से 20 जुलाई 2024 तक 97 नक्सली मुठभेड़ में 145 नक्सली मारे गए,526 नक्सलियों ने सरेंडर किया और  633 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है.  

Advertisement

ये भी पढ़ें Super Exclusive Interview: NDTV से बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM- माओवादी खुद बताएं उन्हें कैसा पुनर्वास चाहिए, हम तैयार हैं

Topics mentioned in this article