चाचा का मर्डर कर जंगल में छिप गया था भतीजा, 48 घंटे के अंदर पुलिस ने खोज निकाला, हत्या की बताई ये वजह 

Murder Case: दंतेवाड़ा में एक युवक ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया. जंगल में छिपे हत्यारे को पुलिस ने खोज निकाला है. आइए जानते हैं पूरा मामला... 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Dantewada Murder Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना (बड्डे) करने के शक में एक भतीजा ही अपने चाचा की जान का दुश्मन बन गया. उसने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतारा और फरार होकर जंगल में छिप गया था. आरोपी को दंतेवाड़ा पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की टंगिया और खून से सना हाफ नेकर भी जब्त किया है. 

दरअसल 3 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पोन्दुम-2, गोटखुटापारा में कोसा मण्डावी (50 वर्ष) की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. निरीक्षण के दौरान मृतक का शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला.

परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी ने अपनी मां सुकड़ी मंडावी की मृत्यु के लिए चाचा कोसा मंडावी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था. इसी अंधविश्वास के चलते आरोपी ने लोहे की टंगिया से कोसा मण्डावी के सिर और कंधे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और हथियार लेकर फरार हो गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. मुखबिरों को सक्रिय किया गया. 4 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि आरोपी ग्राम पोन्दुम और जारम के बीच जंगल में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनकू मण्डावी उर्फ मुड़ा (27 वर्ष), पिता सन्नू मण्डावी, निवासी पोन्दुम-2 गोटखुटापारा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने जादू-टोना के शक में हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. पुलिस ने इस अंधविश्वासजन्य अपराध को गंभीर बताते हुए ग्रामीणों से ऐसे कुप्रथाओं से दूर रहने की अपील की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का बड़ा कमांडर! बीजापुर के जंगलों में चल रही भीषण मुठभेड़ का थोड़ी देर में होगा खुलासा

Topics mentioned in this article