Kanker News: नदी में नहाने गए तीन बच्चे बहे, किनारे पर साइकिल, कपड़े और मोबाइल मिलने से गहराया संदेह

Three Children Sink in Sahdev River: तीनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से खोजबीन की जा रही है. इसके लिए होम गार्ड, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है. इसके साथ ही नदी का बहाव भी कम किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Children Sink in the Sahdev River News: हसदेव नदी में हनुमान धारा में नहाने गए 3 बच्चों के बहने की दुखद घटना सामने आई है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई. नदी में बहे तीनों बच्चों के नदी किनारे कपड़े मिले हैं. इसके साथ ही बच्चों के मोबाइल और साइकिलें भी मिली हैं, जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों बच्चे नदी में नहाने गए थे. इसके बाद वह वापस बाहर नहीं आए.

खोजबीन में जुटा प्रशासन

तीनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से खोजबीन की जा रही है. इसके लिए होम गार्ड, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है. इसके साथ ही नदी का बहाव भी कम किया गया है.

Advertisement

मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलासा

जिले में बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से तीनों बच्चे स्कूल नहीं गए थे और सुबह 10 बजे नहाने निकले थे, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की. इस दौरान बच्चों का आखिरी लोकेशन नदी किनारे मिला और फिर प्रशासन को सूचना दी गई.

यह भी पढ़ें-  Panna Dimond: दो गरीब दोस्तों को पन्ना में मिला कोहिनूर जैसा चमचमाता हीरा, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

दुआओं का दौर जारी

तीनों बच्चों का आखिरी लोकेशन नदी किनारे मिला है और तीनों बच्चों का साइकिल मोबाइल और कपड़े नदी किनारे मिलने से नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच परिजनों औऱ रिश्तेदारों की ओर से तीनों बच्चों के सलामती की दुआ की जा रही है.

यह भी पढ़ें-  Viral Video: नशे में धुत चौकीदार ने राहगीर पर बरपाया कहर, बुजुर्ग का फोड़ा सिर, भड़की भीड़ ने ऐसे सिखाया सबक

Advertisement


Topics mentioned in this article