Chhattisgarh News: बिल्हा SBI शाखा में 2.06 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, पूर्व कैशियर गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा स्थित एसबीआई शाखा में 2.06 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एसीबी ने तत्कालीन कैशियर को गिरफ्तार किया है. पुल‍िस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बिल्हा स्थित State Bank of India (SBI) की शाखा में करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. इस प्रकरण में Anti Corruption Bureau (ACB) ने तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक संदिग्ध मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

तय अवधि में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप

एसीबी अधिकारियों के अनुसार 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच बैंक के खातों और लेन-देन में गड़बड़ी की गई. आरोप है कि पद का दुरुपयोग कर अन्य लोगों के साथ मिलीभगत से करीब 2.06 करोड़ रुपये की राशि निकाली गई.

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

शाखा प्रबंधक की शिकायत पर आर्थिक अपराध अन्वेषण/एसीबी मुख्यालय रायपुर में मामला दर्ज किया गया. 19 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया. बैंक की आंतरिक जांच में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई.

खर्च के नाम पर छिपाई गई रकम

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर बैंक रिकॉर्ड में पेय पदार्थ, भोजन, किराया और रखरखाव जैसे मदों में दर्शाया गया.

Advertisement

रिमांड पर भेजने की तैयारी

26 फरवरी 2026 को सूचना मिलने पर एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लिया. विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू की गई है. अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है.