‘3217 रुपये प्रति क्विंटल हो धान का दाम...’, राजनांदगांव में इन मांगों को लेकर किसानों का ‘दाम सत्याग्रह’

Chhattisgarh Farmers: राजनांदगांव में किसान संघ ने 117 रुपये समर्थन मूल्य और अन्य मांगों को लेकर दाम सत्याग्रह किया. किसान संघ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी स्मृति सभा का आयोजन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh Farmers Protest: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में किसान संघ ने 117 रुपये समर्थन मूल्य और अन्य मांगों को लेकर दाम सत्याग्रह किया. इस सत्याग्रह में किसान संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराना बस स्टैंड के पास गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह समाप्त किया.

किसान संघ की क्या है मांगें? 

- 117 रुपये समर्थन मूल्य की वृद्धि का लाभ देना
- 3217 रुपये की दर से धान का भुगतान करना
- संसद द्वारा समर्थन मूल्य गारंटी कानून पास करने के लिए राष्ट्रीय किसान आंदोलन का समर्थन करना

जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने बताया कि यह दाम सत्याग्रह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया है और मांग पूरी होने तक विभिन्न चरणों में समय-समय पर सत्याग्रह चालू रहेगा. 

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि किसान संघ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी स्मृति सभा का आयोजन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने विभिन्न सत्याग्रह किसानों के लिए किए थे और हमने भी हमारी मांगों को लेकर आज दाम सत्याग्रह किया है. 

किसान संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे

इस सत्याग्रह में बड़ी संख्या में किसान संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर सत्याग्रह किया. यह सत्याग्रह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराना बस स्टैंड के पास गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त हुआ. 

इसे भी पढ़ें-   महाकुंभ भगदड़ में सामने आया आंकड़ा, 30 श्रद्धालुओं की गई जान, 60 लोगों का इलाज जारी 

Topics mentioned in this article