CG News: कोरबा में बड़ा हादसा, कोयला खदान की दीवार ढहने से दो युवकों की मौत, एक घायल

Korba News: कोरबा में एक कोयला खदान की दीवार ढहने से दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा-दीपका खदान में हुई, जब तीन युवक बिना अनुमति क्षेत्र में दाखिल हुए और कथित तौर पर कोयला चोरी करने की कोशिश में मलबे में दब गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर
Meta AI

Korba Coal Mine Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को एक कोयला खदान की दीवार ढहने से दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. शवों तथा घायल को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है. 

अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह के समय जिले की ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड' (एसईसीएल) की गेवरा-दीपका खदान में उस वक्त हुई जब मुंडापार बाजार निवासी विशाल यादव (18), धन सिंह कंवर (24) और साहिल धनवार (19) बिना अनुमति क्षेत्र में दाखिल हुए. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि कथित तौर पर कोयला चोरी करने की कोशिश में खदान की दीवार ढहने से तीनों मलबे में दब गए. अधिकारियों ने बताया कि यादव और कंवर की मौके पर ही मौत हो गई तथा धनवार गंभीर रूप से घायल हो गया. 

घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

उन्होंने बताया कि मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों तथा घायल को अस्पताल में पहुंचाया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

क्या बोले अधिकारी? 

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्र ने बताया कि खदान के बाहरी क्षेत्र की दीवार पर कुछ कोयला रह जाता है और दीवार करीब 15 से 25 फुट ऊंची होती है. उन्होंने बताया कि संभवत: इस स्थान से कोयला चोरी करते समय यह ढह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई. चंद्र ने बताया, ‘‘एसईसीएल प्रबंधन ने सभी से अपील की है कि वह इस प्रकार के जोखिम भरे और गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाएं तथा किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं.''

यह भी पढ़ें- 2 साल में बन गई 8 लाख की इनामी नक्सली ! बसवराजू के साथ मारी गईं बस्तर की 2 लड़कियों की कहानी झकझोर देगी

Advertisement