chhattisgarh cm Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 5 फरवरी 2026 को अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान मयाली नेचर कैंप में मुख्यमंत्री का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला.
10 करोड़ की मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति से संचालित “मयाली-बगीचा विकास परियोजना” का भूमिपूजन किया. इसके साथ ही जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी.
जशपुर को पर्यटन के नक्शे पर लाने की कोशिश
पर्यटन को बढ़ावा देने और जशपुर को पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में विभिन्न एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कई नई सुविधाओं का लोकार्पण भी किया गया.
chhattisgarh cm Vishnu Deo Sai jashpur mayali nature camp adventure sports
मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, खुद लिया रोमांच
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं मैदान में उतरे और साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर पर्यटकों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने एटीवी (ATV) राइड का रोमांच लिया, वॉल क्लाइंबिंग और बैलून शूट में अपना कौशल दिखाया. इसके अलावा बॉक्स क्रिकेट खेला और ट्रेकिंग साइकिल की सवारी भी की.
युवाओं और पर्यटकों में दिखा खास उत्साह
मुख्यमंत्री के इस उत्साहपूर्ण सहभाग से मयाली नेचर कैंप में मौजूद पर्यटकों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों ने मुख्यमंत्री के इस अलग अंदाज़ की सराहना की.
DSP कल्पना वर्मा निलंबित, दीपक टंडन से प्यार में ठगी का आरोप, क्या अब चली जाएगी नौकरी?