CM Vishnu Deo Sai: 62वें जन्मदिन पर साय ने खोला दिल का राज, लिखा-मां का आशीर्वाद सबसे बड़ा तोहफा

CM Vishnu Deo Sai Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन पर बगिया अपने गृह ग्राम जाकर मां का आशीर्वाद लिया. मां की ममता, स्नेह और संस्कार ने उनके जीवन और जनसेवा के संकल्प को नई प्रेरणा दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

CM Vishnu Deo Sai Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 21 फरवरी 2026 को अपने 62वें जन्मदिन पर अपने गृह ग्राम बगिया में मां के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया. इस खास अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और गांव में अपने जीवन के प्रारंभिक अनुभवों को याद करते हुए माताजी के स्नेह और मार्गदर्शन की महत्ता को साझा किया.

साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, संवेदना है… भावना है, जीवन का सबसे पवित्र अहसास है. माँ जीवन रूपी उपवन के हर फूल में बसने वाली खुशबू है. माँ लोरी की मधुरता है, स्नेह की कोमल थाप है, श्रद्धा है, विश्वास है, पूजा की थाली और मंत्रों का पावन जाप है. उनके स्नेह, संस्कार और शुभाशीष से लोकमंगल एवं जनसेवा के मेरे संकल्प को शक्ति और प्रेरणा मिलती है.” 

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Celebrates 62nd Birthday Seeks Mother Blessings in Bagia

जन्म और शिक्षा

विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बगिया में किसान पिता राम प्रसाद साय और माता जसमनी देवी साय के घर हुआ. उन्होंने कुनकुरी से हायर सेकेंडरी शिक्षा प्राप्त की. 

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Celebrates 62nd Birthday Seeks Mother Blessings in Bagia

पंचायत से विधानसभा तक

साय ने 1989 में ग्राम पंचायत बगिया में पंच के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया. 1990 में वे ग्राम पंचायत के निर्विरोध सरपंच चुने गए. उसी वर्ष वे तपकरा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए. 1990 से 1998 तक दो बार विधायक रहे. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद साय दिसंबर 2023 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. 

Advertisement

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Celebrates 62nd Birthday Seeks Mother Blessings in Bagia

हर साल की परंपरा

विशेष बात यह है कि साय हर साल अपने जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद लेने बगिया जाते हैं. इस बार भी उन्होंने बगिया स्थित बालक छात्रावास में बच्चों के साथ केक काटा और दोकड़ा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. सामाजिक और जनसेवा के प्रति समर्पित मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां द्वारा दिखाया गया सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का मार्ग उनके जीवन और जनकल्याण के प्रयासों में हमेशा मार्गदर्शक रहेगा. 

यह भी पढें- Vishnu Deo Sai Birthday: सरपंच से छत्तीसगढ़ के CM तक, जन्मदिन पर जानें विष्णु देव साय की खास बातें