25 लाख किसानों को मिलेंगे 10 हजार करोड़ रुपये, जानें कौन होगा पात्र? कैब‍िनेट बैठक में घोषणा

Chhattisgarh Budget 2026 News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है. राज्य सरकार होली से पहले किसानों को धान के अंतर की राशि के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान करेगी. साथ ही विधानसभा के आगामी सत्र और बजट 2026-27 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
facebook.com/vishnudeosai1

Chhattisgarh Budget 2026:  छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 से पहले राज्य के विकास और किसानों के हित में कई बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के धान उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है. मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि का भुगतान होली पर्व से पहले एकमुश्त किया जाएगा. 

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार से अधिक किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. कृषक उन्नति योजना के तहत इस साल लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा. 

बजट और विधानसभा सत्र की तैयारी

कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया. इसके साथ ही, बजट अनुमान वर्ष 2026-27 को विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु 'छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026' के प्रारूप को भी मंत्रिपरिषद ने अपनी स्वीकृति दे दी है. 

Advertisement

Chhattisgarh Budget 2026 cm vishnu deo sai cabinet                                                Photo Credit: facebook.com/vishnu deo sai

किसानों को अब तक मिला भारी लाभ

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार कृषक उन्नति योजना के माध्यम से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है. पिछले दो वर्षों में राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है. इस साल होली के भुगतान के बाद यह कुल राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी.

Advertisement

छत्तीसगढ़ बजट 2026 कब आएगा?

बता दें क‍ि छत्तीसगढ़ की व‍िष्‍णु देव साय सरकार अपने कार्यकाल के तीसरे बजट की तैयारी में है. छत्तीसगढ़ व‍िधानसभा में 23 फरवरी 2026 को बजट सत्र शुरू होगा. छत्तीसगढ़ बजट 2026 की डेट और थीम अभी सामने नहीं आई है. उम्‍मीद है क‍ि फरवरी के अंत तक बजट पेश हो सकता है.  

Chhattisgarh Budget 2026 cm vishnu deo sai cabinet Meeting

मुख्यमंत्री ने अन्नदाताओं को समर्पित किया फैसला: 'किसानों की मुस्कान ही मेरी पूंजी'

कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णयों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के किसानों के प्रति अपना आभार और संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल धान खरीदी नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम का सम्मान करना है. 

Advertisement
  • होली से पहले सौगात: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त दी जाएगी.
  • सीधे खातों में हस्तांतरण: लगभग ₹10,000 करोड़ की यह राशि प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
  • रिकॉर्ड खरीदी: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कुल 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिससे 25.24 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं.
  • कृषक उन्नति योजना का प्रभाव: पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत दी गई कुल राशि अब ₹35,000 करोड़ के पार पहुंच जाएगी.

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री ने यह भी ल‍िखा क‍ि "किसान हमारे प्रदेश की आत्मा हैं और हमारी अर्थव्यवस्था की नींव हैं. समृद्धि की हर हरियाली के पीछे उनका पसीना और परिश्रम है. अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ की सच्ची प्रगति है."