छत्तीसगढ़ बजट सत्र का आज छठवां दिन: Budget पर होगी चर्चा, अनुदान मांगों पर होगी बहस, सदन में गूंजेगा अफ़ीम का मुद्दा

Chhattisgarh Budget Session 2026: प्रश्नकाल के बाद विभिन्न विभागों और संस्थाओं की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी. इसमें छत्तीसगढ़ लोक सेवा अधिनियम के अंतर्गत वार्षिक प्रतिवेदन, सहकारी संस्थाओं से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट शामिल है. असके अलावा आज सदन में बीजेपी नेता द्वारा अफ़ीम की खेती का मुद्दा भी सदन में गरमा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज यानी सोमवार को छठवां दिन है. 9 मार्च को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी.

सदन के पटल पर रखी जाएंगी वार्षिक रिपोर्ट

मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रश्नों का जवाब देंगे. इसके अलावा सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप पत्रों को पटल पर रखेंगे. साथ ही मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम भी पत्रों को पटल पर रखेंगे.

Advertisement

दरअसल, प्रश्नकाल के बाद विभिन्न विभागों और संस्थाओं की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी. इसमें छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत वार्षिक प्रतिवेदन, सहकारी संस्थाओं से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट शामिल है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की वार्षिक रिपोर्ट और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की वार्षिक रिपोर्ट और वित्तीय विवरण भी पटल पर रखे जाएंगे.

आज सदन में उठेंगे दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

बता दें कि सदन में आज दो ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं. विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप ध्यानाकर्षण लगाए हैं. 

गोमती साय प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगी. इसके अलावा सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा की जाएगी. इसमें नगरीय प्रशासन व विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग के सड़क और पुल कार्य पर चर्चा की जाएगी. साथ ही खेल व युवक कल्याण, लोक निर्माण विभाग के भवन और नगरीय निकायों को वित्तीय सहायता से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी. बता दें कि डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे.

अफ़ीम की खेती का मुद्दा पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

दुर्ग में बीजेपी नेता द्वारा अफ़ीम की खेती का मुद्दा भी सदन में गरमा सकता है. कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रश्न काल से ही सरकार को घेर सकती है.