CGBSE Exam 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, कांकेर में 17,020 छात्र देंगे इम्तिहान

cgbse board exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो गई हैं. कांकेर जिले में 128 केंद्रों पर 17,020 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. प्रशासन ने शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

CGBSE Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो गई हैं. बोर्ड ने परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कांकेर समेत सभी जिलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कांकेर जिले में कुल 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें कक्षा दसवीं के 9,082 विद्यार्थी और कक्षा बारहवीं के 7,938 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इस तरह जिले में कुल 17,020 छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे.

CG बोर्ड परीक्षा को लेकर कांकेर जिला कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि बच्चों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

cgbse board exam 2026 class 10th 12th started from today

हमर लक्ष्य अभियान से उम्मीदें

सीजी बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले कांकेर जिले के विद्यार्थियों के लिए ‘हमर लक्ष्य' अभियान के तहत विशेष प्रयास किए गए हैं, ताकि बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें. प्रशासन को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी छात्र जिले का नाम रोशन करेंगे.

Advertisement

पिछले वर्षों का प्रदर्शन

पिछले चार वर्षों में बोर्ड परीक्षा में कांकेर जिले का परिणाम करीब 90 प्रतिशत रहा है. वर्ष 2021-22 में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के 8 विद्यार्थियों, वर्ष 2023-24 में 9 और वर्ष 2024-25 में 7 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया था. 

पिछले वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं में दो छात्रों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था. जिलेवासियों का मानना है कि बीते कुछ वर्षों से बोर्ड परीक्षा में कांकेर जिले का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है. इस वर्ष भी छात्रों से उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद की जा रही है.

Advertisement