Chhattisgarh Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगेगी मुहर

Chhattisgarh Cabinet Meeting: सीएम विष्णु देव की अध्यक्षता में आज महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर फैसला हो सकता है और किसानों से संबंधित मुद्दों सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Vishnu Dev Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में आज यानी 30 जून को कैबिनेट की बैठक (Chhattisgarh Cabinet Meeting) होगी. यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सोमवार, दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

साय कैबिनेट की बैठक आज

सीएम विष्णु देव साय आज कैबिनेट की बैठक लेंगे, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. यह बैठक दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी. कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की तैयारियों और किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर फैसला हो सकता है. 

Advertisement

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा, इन फैसलों को मिलेगी मंजूरी 

  • कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है. 
  • मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर फैसला हो सकता है.
  • दरअसल, मौजूदा सीएस अमिताभ जैन का आज, 30 जून  2025 को अंतिम कार्यदिवस है.
  • ACS सुब्रत साहू और ACS  मनोज पिंगुआ नए मुख्य सचिव की रेस में शामिल.
  • कैबिनेट में मानसून सत्र की तैयारियों और किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी होगी चर्चा.

ये भी पढ़े: MP के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का आसार, कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट

ये भी पढ़े:कौन है बालाघाट की सुमा उइके? पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, जानें 10वीं पास दीदी की अनोखी कहानी