नकटी गांव पर बुलडोजर चलाकर फंस गई साय सरकार, कांग्रेस के प्रहार के बाद बचाव में आई भाजपा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नजदीक बसे नटकी गांव को अवैध बताकर की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर राज्य सरकार घिरती नजर आ रही है. दरअसल, कांग्रेस ने गांव का उजाड़ कर एमएलए कॉलोनी बसाने का आरोप लगाया है, जिससे के बाद भाजपा बचाव में मुद्रा में आ गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर राज्य में सियासत तेज हो गई है. (सांकेतिक तस्वीर)
NDTV

Bulldozer Action in Nakti Village: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से लगे नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई (Bulldozer Action ) पर राज्य में सियासत तेज हो गई है. एक तरफ कांग्रेस (Congress) सरकार को घेरने में जुटी है, तो दूसरी ओर बीजेपी (BJP) नकटी गांव में कार्रवाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है. बीजेपी का कहना है कांग्रेस सरकार के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए ही अतिक्रमण को हटाया गया है. इसके सात ही भाजपा ने कांग्रेस पर MLA कॉलोनी बनाने के फेक नैरेटिव खड़ा करने का भी आरोप लगया.

दरअसल, 29 जून को नकटी गांव में प्रशासन ने 77 मकानों को अवैध कब्जा बताकर ढहा दिया था. बरसात के इस मौसम में लोगों के सिर से छत छीनने पर प्रदेश भर में जमकर आलोचना हुई थी. यहां तक कि भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ खड़े नजर आए. उन्होंने बाकायदा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. वहीं, कांग्रेस के आला नेताओं ने भी नटकी गांव पहुंचकर विरोध जताया था.

Advertisement

एमएलए कॉलोनी बसाने के लिए गांव उजाड़ने का लगा आरोप

 इस बीच इस चर्चा ने जोड़ पकड़ लिया कि विधायक कॉलोनी बनाने के लिए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है. लिहाजा, इस मुद्दे को कांग्रेस ने लपक लिया. इसके साथ ही कांग्रेस के 6 विधायकों ने आवास लेने से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश भर से नटकी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ़ कड़ी प्रतिक्रिया आने लगी. लोगों के घर उजाड़ने के खिलाफ लोग सोशल मीडिया में खुलकर लिखने लगे, जिससे सरकार की जमकर किरकिरी हुई, जिस पर बीजेपी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है.

भाजपा ने कांग्रेस पर मढ़ा आरोप

बीजेपी बुलडोजर कार्रवाई के लिए कांग्रेस को दोषी बता रही है. इस पूरे मामले पर हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंह देव ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2020 में कांग्रेस सरकार नकटी गांव में पब्लिक प्रोजेक्ट का प्रस्ताव लेकर आई थी, इसी के बाद 3 हेक्टेयर में जो अवैध कब्जा था, वह बढ़कर  15 हेक्टेयर में हो गया, जिसे अब हटाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने mla कॉलोनी का झूठा नैरेटिव तैयार किया है.

यह भी पढ़ें- MP Work Board Reconstitution: वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, टीम में 2 हिंदू चेहरे भी शामिल


बीजेपी की ओर से एमएलए कॉलोनी बनाने के प्रस्ताव को झूठ करार देने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. भूपेश बघेल ने पूरी सरकार को झूठा बताते हुए कहा विधानसभा में मंत्री ने खुद विधायक कॉलोनी प्रस्तावित होना बताया था.