हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, घटना से मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

बालोद के डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में गुरुवार सुबह 10वीं का छात्र फांसी पर लटका मिला. घटना से कैंपस में शोक है. पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, साथियों और प्रबंधन से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के एक स्कूल के हॉस्टल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दसवीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्र अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना के बाद स्कूल के कैम्पस परिसर में शोक और तनाव का माहौल है. उसका शव डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में मिला है.

घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. डौंडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही छात्र के साथियों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

फिलहाल छात्र द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस छात्र की पारिवारिक एवं विद्यालय संबंधी परिस्थितियों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के वास्तविक कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. घटना की सूचना से छात्रावास में रह रहे अन्य विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ में भी हड़कंप की स्थिति है. पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- MP-छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिलासपुर-पेंड्रा और कटनी रूट पर बढ़ेंगी तीसरी और चौथी लाइन


Topics mentioned in this article